फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Attack on police team in Gopalganj, three police personnel, Daroga injured; liquor smuggler

Bihar News: शराब तस्कर को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला, दो दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मी घायल

Wed, 06 Nov 2024 05:36 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 06 Nov 2024 05:36 PM IST
सार

दो दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। आसपास के लोगों तथा अन्य पुलिसकर्मी की मदद से घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Bihar News: Attack on police team in Gopalganj, three police personnel, Daroga injured;  liquor smuggler
गोपालगंज पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के घोठनहा गांव में शराब तस्करों को पकड़ने गई फुलवरिया थाने की पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस हमले में दो दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। आसपास के लोगों तथा अन्य पुलिसकर्मी की मदद से घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में भर्ती कराया। घायलों में दरोगा अमन कुमार, प्रिंस कुमार और छोटेलाल यादव शामिल हैं। मामले में पुलिस ने शराब तस्कर नागेंद्र यादव सहित 12 लोगों को नामजद तथा 10 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें से त्वरित कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


शराब तस्करों को पकड़ने गई थी पुलिस टीम
हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि फुलवरिया थाने के दरोगा अमन कुमार तथा प्रिंस कुमार मंगलवार की रात पुलिस बल के साथ पूर्व के शराब कांड के आरोपित थाना क्षेत्र के घोठनहा निवासी नागेंद्र यादव, सुमित कुमार तथा मलकीत सिंह को पकड़ने गई थी। गोठनहा गांव पहुंचते ही पुलिस टीम को देखकर तीनों आरोपित भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपित नागेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच दो अन्य आरोपित लोहे की रॉड से दरोगा अमन कुमार के सिर पर वारकर जानलेवा हमला कर दिया। इससे दरोगा अमन कुमार का सिर फट गया तथा प्रिंस कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बीच बचाव करने पहुंचे चौकीदार छोटे लाल यादव को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया।
विज्ञापन


एक आरोपी को भी तस्करों ने पुलिस हिरासत से छुड़ाया
फुलवरिया थाने में दर्ज प्राथमिकी में पुलिस ने आरोप लगाया है। झड़प के बीच गांव के ही ग्रामीण लाल बाबू यादव, हरेंद्र यादव, रामाश्रय सिंह, दुखी यादव, नागमणि यादव, नीतीश कुमार , लीलावती देवी, अनीता देवी आदि ग्रामीण पुलिस के साथ गाली गलौज करते हुए ईंट पत्थर से हमला कर दिए। इस बीच गिरफ्तार आरोपित नागेंद्र यादव को पुलिस के चंगुल से छुड़ा लिया। सूचना पर पहुंची अन्य थानों की पुलिस को देख उक्त हमलावर वहां से फरार हुए। घटना को लेकर पुलिस की संयुक्त टीम ने घोंठनहा गांव के रामाश्रय सिंह,नागमणि यादव, दुखी यादव, नीतीश कुमार ,अशोक कुमार, लीलावती देवी, अनीता देवी को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। जबकि शेष अन्य आरोपितों में मुख्य आरोपित नागेंद्र यादव, हरेंद्र यादव आदि फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed