फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Ashwamedh Devi, Chairperson of Women' Commission, took charge, development of women, Nitish Kumar

Bihar News : महिला आयोग की अध्यक्ष अश्वमेध देवी ने कहा - नीतीश सरकार में महिलाओं का विकास हुआ है

Fri, 28 Jul 2023 08:20 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 28 Jul 2023 08:20 PM IST
सार

महिला आयोग की अध्यक्ष अश्वमेधी देवी ने कहा कि नीतीश सरकार में महिलाओं का विकास हुआ है। बेटियों के हित में कई विकासात्मक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने के बाद मेरा पहला काम महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को रोकना है। 

विज्ञापन
Bihar News: Ashwamedh Devi, Chairperson of Women' Commission, took charge, development of women, Nitish Kumar
महिला आयोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला आयोग की अध्यक्ष अश्वमेध देवी ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। उनके साथ महिला आयोग की सभी 5 सदस्यों ने भी पदभार ग्रहण किया। आयोग की अधिकारियों ने अश्वमेध देवी को बुके देकर सम्मानित किया। वहीं पदभार ग्रहण करने के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष अश्वमेधी देवी ने कहा कि नीतीश सरकार में महिलाओं का विकास हुआ है। बेटियों के हित में कई विकासात्मक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने के बाद मेरा पहला काम महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को रोकना है। महिला आयोग की सदस्य पूरे बिहार का दौरा करेंगी। महिलाओं की समस्या को जानने और उसके समाधान पर फोकस किया जाएगा।  

विज्ञापन


पिछले 3 साल से आयोग भंग, 8 हजार केस पेंडिंग
अध्यक्ष अश्वमेध देवी ने कहा कि पिछले तीन साल से महिला आयोग भंग था। इस कारण आठ हजार से केस महिला आयोग में लंबित हैं। इन सभी मामलों का अतिशीघ्र निष्पादन करना प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के ऊपर अत्याचार कम हो इसके लिए लोगों को जागरूक करेंगी। महिलाओं के हक और उनके सम्मान के लिए कार्य करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वर्किंग डे में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक राज्य महिला आयोग के कार्यालय में कार्य किया जाएगा। किसी भी शिकायतकर्ता को कोई परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखा जाएगा। 
विज्ञापन


उजियारपुर की पूर्व सांसद रह चुकी हैं अश्वमेध देवी
बता दें कि दो दिन पहले ही नीतीश सरकार द्वारा बिहार राज्य महिला आयोग का फिर से गठन किया गया है। बिहार सरकार ने उजियारपुर की पूर्व सांसद सह जदयू जिलाध्यक्ष अश्वमेध देवी को महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया। सोमवार को बिहार सरकार की ओर से इसके लिए अधिसूचना भी जारी की गई थी। यह नियुक्ति अधिकतम तीन साल के लिए की गई है। वहीं पटना की श्वेता विश्वास, पूर्णियां की सुलोचना देवी, सहरसा की प्रो. गीता यादव, जहानाबाद की प्रभावती मांझी, सीवान की डॉ. सुजाता सुम्ब्रई, भागलपुर की रबिया खातून, गोपालगंज की सुनीता कुशवाहा को गैर सरकारी सदस्य बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed