फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Ara Lok Sabha Election 2024 BjP list rk singh bjp candidate, no ticket for pawan singh in aarah

Ara Lok Sabha: भाजपा के सम्मान को ठुकरा कर देखते रह गए पवन सिंह, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को आरा से टिकट मिला

Sun, 24 Mar 2024 10:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 24 Mar 2024 10:57 PM IST
सार

Bihar : भाजपा ने एक बार फिर से आरा लोकसभा के लिए आरके सिंह पर भरोसा जताया है। आरके सिंह को लगातार तीसरी बार आरा लोकसभा सीट से टिकट मिला  है। वहां से पवन सिंह को टिकट मिलने की भी अफवाहें खूब उड़ रही थी। 

विज्ञापन
Bihar News : Ara Lok Sabha Election 2024 BjP list rk singh bjp candidate, no ticket for pawan singh in aarah
आर के सिंह - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद भाजपा ने बिहार के सभी 17 सीटों के उम्मीदवार की सूची रविवार को जारी कर दिया है। भाजपा ने एक बाहर फिर से आरा लोकसभा के लिए आरके सिंह पर भरोसा जताया है। भाजपा ने आरके सिंह को लगातार तीसरी बार आरा लोकसभा सीट से टिकट दिया है। हालांकि आरके सिंह ने आरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का दावा तो पहले ही कर दिया था। आरके सिंह ने 24 सितंबर को ही पटना में एक बयान में दो बातों को साफ करते हुए कहा था कि वह आरा से ही चुनाव लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने राज्यपाल बनाये जाने की संभावना के अफवाहों को भी खारिज कर दिया था।

विज्ञापन


भोजपुर की पहली पसंद हैं आर के सिंह 
 भाजपा ने एक बार फिर से आरके सिंह पर विश्वास जताया है और उनको जीत की हैट्रिक लगाने के लिए मैदान में उतारी है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है आरा से विपक्ष में कौन मैदान में उतरने वाले है। वहीं बीते महीनों यह सीट राजद का माना जाने लगा था और यहां लालू के करीबी को टिकट मिलने की चर्चा जोरो से होने लगी थी। लेकिन अब यह बात सामने आ रही है कि यहां माले टिकट की मांग कर रहा है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरके सिंह के विपक्ष में कौन उम्मीदवार चुनाव लड़ना चाहते है। वहीं आरा में आरके सिंह लोगों की पहली पसंद में उभर कर सामने आए है। अब आरा से उनकी टिकट फाइनल हो चुकी है और 1 जून को आरा में लोकसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होनी है।
विज्ञापन


दो बार भारी बहुमत से जीते हैं आरके सिंह 
आरा से दो बार के सांसद रह चुके आरके सिंह तीसरी बार चुनावी मैदान में है। आरा लोकसभा सीट इनका मनपसंदीदा सीट माना जाता है। पूर्व आईएएस अधिकारी आरके सिंह 2013 में भाजपा पार्टी को जॉइन किया था। उसके बाद 2014 का लोकसभा चुनाव आरा से लड़ा और मोदी लहर में आरके सिंह ने राजद से उम्मीदवार रहे भगवान सिंह कुशवाहा को करीब 1 लाख 35 हजार 870 वोटों से हराकर भाजपा ने आरा लोकसभा सीट पर कब्ज़ा कर लिया था। उसके बाद 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में आरा लोकसभा सीट पर भाकपा माले पार्टी के उम्मीदवार राजू यादव के बीच भाजपा के आरके सिंह के बीच सीधा मुकाबला हुआ, जिसमें राजू यादव को 1 लाख 47 हजार 285 वोटों से करारी हार का सामना करना पड़ा था। दोनों चुनावी जीतों के बाद आरके सिंह केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का हिस्सा भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से हैं भोजपुर जिला के चहेते सांसद आरके सिंह 
 आखिर आरा शहर की जनता आरके सिंह को क्यों पसंद कर रही है। 2013 में भाजपा में शामिल होने के बाद आरके सिंह आरा लोकसभा से 2014 में पहली बार चुनाव लड़े। उस दौरान उन्होंने लोगों को विकास के कई वायदे किए थे। जिसपर खड़ा उतरकर लोगों ने आरके सिंह को भारी मत से जीत हासिल कराया। चुनाव जीतने के बाद आरके सिंह ने अपना पहला वादा पूरा किया। उन्होंने कोईलवर में लग रही भीषण जाम की समस्या को दूर करने में लिए छह लाइन का सड़क पुल का निर्माण करवाया, उसके बाद आरा शहर में बिजली की समस्या, पूर्वारी गुमटी पर ओवर ब्रिज, कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव, चार नंबर प्लेटफार्म, रमना मैदान का सौंदर्यीकरण, वीर कुंवर सिंह पार्क का सौंदर्यीकरण, रिवर स्टेशन, आरा - बक्सर और आरा - मोहनिया सड़क, आरा वाशिंग पीठ, नहर पक्कीकरण, घंटाघर का नया निर्माण, सांस्कृतिक भवन निर्माण, इजीनियरिंग कॉलेज के साथ अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्य है। जिसे आरके सिंह ने पूरा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed