फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Anganwadi assistant murdered in Motihari; She was alone at home and was shot by criminals.

Bihar News : मोतिहारी में आंगनबाड़ी सहायिका की हत्या; घर में अकेली थी, अपराधियों ने मारी गोली

Fri, 04 Oct 2024 04:03 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 04 Oct 2024 04:03 PM IST
सार

मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए अरेराज एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया है। अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि महिला घर में अकेली थी। गोली मारकर हत्या की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Anganwadi assistant murdered in Motihari; She was alone at home and was shot by criminals.
इंदौर में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में आंगनबाड़ी सहायिका की हत्या कर दी गई। वह घर में अकेली रहती थी। अपराधियों ने घर घुसकर उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भटवलिया की है।महिला की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया। पुलिस ने एक गोली भी मौके से बरामदी की है। इसी जांच कर रही है। 

विज्ञापन


महिला की लाश जमीन पर पड़ी थी
बताया जा रहा है कि संग्रामपुर बाल विकास परियोजना की केंद्र संख्या 62 की सहायिका सीमा देवी अपने घर में अकेले रहती थी। शुक्रवार सुबह आगनबाड़ी केंद्र पर नहीं पहुंचने पर सेविका द्वारा फोन किया गया। फोन नहीं उठाने पर आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका ने आसपास के लोगों उसके घर जाने को कहा। पड़ोसी ने घर के बाहर से आवाज लगाई लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। खिड़की से झांककर देखा तो दंग रह गए। महिला की लाश जमीन पर पड़ी थी। इसके बाद फौरन पुलिस को जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है
इधर, मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए अरेराज एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया है। अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि महिला घर में अकेली थी। गोली मारकर हत्या की बात सामने आ रही है। परिवार और आसपास के लोगों से जानकारी ली जा रही है। महिला घर में अकेली रहती थी। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुराल छोड़कर मायके में ही रहती थी
पड़ोसी का कहना है कि सीमा की शादी छपरा के मढ़ौरा में हुई थी। शादी के बाद पति पत्नी के विवाद के कारण वह ससुराल छोड़कर मायके में ही रहती थी। सीमा के दोनों भाई प्रदेश में रहते है। एक भाई के नवनिर्मित घर में वह अकेली रहती थी। उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। फिर भी किसने और क्यों उसकी हत्या की? यह जांच का विषय है। पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed