फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Anand Mohan targets RJD; Lalu Yadav, Tejashwi Yadav; Samastipur News

Bihar News: आनंद मोहन बोले- राजद माय-बाप के साथ ससुराल की भी पार्टी है, राबड़ी देवी ने दिया यह जवाब

Fri, 23 Feb 2024 01:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 23 Feb 2024 01:25 PM IST
सार

आनंद मोहन ने तंज कसते हुए कहा कि चपरासी के बेटे से ऋण नहीं लिया, कर्ज नहीं खाया। आपने दो सीट दिया और दो सौ सीटों पर समर्थन दिया। चेतन आनंद टिकट के लिए कहीं आवेदन नहीं दिया। खुद ही जेल में आकर संपर्क किया गया था।

विज्ञापन
Bihar News: Anand Mohan targets RJD; Lalu Yadav, Tejashwi Yadav; Samastipur News
पूर्व सांसद आनंद मोहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनविश्वास यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव ने राजद और माय और बाप की पार्टी बताया था। अब इसे लेकर पूर्व सांसद आनंद मोहन ने समस्तीपुर में राजद और लालू परिवार पर निशाना साधा है। जनसभा को संबोधित करते हुए आनंद मोहन ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल माई-बाप के साथ ही ससुराल की पार्टी पहले भी थी और आज भी है। ससुराल का पूरा मतलब संझाते हुए उन्होंने कहा कि स से साधु, सु से सुभाष, रा से राबड़ी और ल से लालू। इधर, आनंद मोहन के ससुराल वाले बयान पर पटलवार करते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि राजद सबके ससुराल के पार्टी है। खाली लालू यादव की ससुराल की ही पार्टी नहीं है। उनके यहां भी भाई-भतीजावाद है। सबसे ज्यादा परिवारवाद तो भाजपा में है।

विज्ञापन


ठाकुर के कुंआ ने सरकार भी गिराया
दरअसल, आनंद मोहन समस्तीपुर के मोहिउद्ददीननगर के रासपुर पतसिया में आयोजित पृथ्वी राज चौहान जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज भी राजद ससुराल की ही पार्टी है। आनंद मोहन ने ससुराल का फुलफार्म हुए कहा कि स से संजय, सु से सुनील, रा से राजश्री व ल से लफुअन। उन्होंने कहा कि ठाकुर का कुंआ नापने की बात कहा तो ठाकुर के कुंआ ने सरकार भी गिराया और शपथ ग्रहण भी करवाया। 
विज्ञापन


दो सीट के बदले दो सौ सीट पर समर्थन दिया
आनंद मोहन ने तंज कसते हुए कहा कि चपरासी के बेटे से ऋण नहीं लिया, कर्ज नहीं खाया। आपने दो सीट दिया और दो सौ सीटों पर समर्थन दिया। चेतन आनंद टिकट के लिए कहीं आवेदन नहीं दिया। खुद ही जेल में आकर संपर्क किया गया था। और, कहा गया था कि हम अछूत नहीं है हमपर यकीन कीजिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब जुबान खोलेंगे तो सभी नंगे हो जाएंगे
वहीं मीडिया ने जब चेतन आनंद के पाला बदलने पर सवाल पूछा तो आनंद मोहन ने कहा कि चेतन ने पाला नहीं बदला। वह डंके की चोट पर विपक्ष को छोड़ सत्ता पक्ष में मजबूती से जाकर बैठ गया। जो हिसाब करना था वह हिसाब हो गया। उन्होंने कहा कि वह भौंकने वालों को जबाब नहीं देंगे। वक्त आने पर जब जुबान खोलेंगे तो सभी नंगे हो जाएंगे। इससे पूर्व आनंद मोहन के आने पर आयोजन समिति के सदस्यों ने 51 किलो के गेंदा का माला पहनाकर उनकी भव्य स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed