फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Ammonia gas leak in Vaishali bihar news hindi news in bihar

Bihar News : वैशाली में अमोनिया गैस का रिसाव, मची अफरातफरी; नहीं हुआ कोई हताहत

Mon, 02 Sep 2024 11:19 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 02 Sep 2024 11:19 PM IST
सार

Bihar : वैशाली में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ है। कोल्ड स्टोरेज में तैनात कर्मियों एवं गार्ड ने तत्काल इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह लीकेज को बंद कर स्थिति को नियंत्रित किया।

विज्ञापन
Bihar News: Ammonia gas leak in Vaishali bihar news hindi news in bihar
वैशाली में गैस रिसाव के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वैशाली में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ है। इस बात की जानकारी मिलते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। आननफानन में स्टोर में तैनात कर्मियों ने तत्काल घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते हो जिला सहायक अग्निशमन पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद फायर कर्मियों के साथ अग्निशामक वाहन लेकर मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नही है। मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित महुआ कोल्ड स्टोरेज की है।

विज्ञापन


अचानक होने लगा अमोनिया गैस का रिसाव 
कर्मचारियों का कहना है कि सोमवार की देर रात औद्योगिक थाना क्षेत्र के महुआ कोल्ड स्टोरेज के अमोनिया गैस का पाइप लाइन लीक हो गया, जिससे गैस का रिसाव होने लगा। गैस रिसाव होने की जानकारी मिलते हो आसपास के लोगों के बीच अफरातफरी मचा गई। कोल्ड स्टोरेज में तैनात कर्मियों एवं गार्ड ने तत्काल इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर लीकेज को बंद कर स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन


पहले भी हो चुका है गैस का रिसाव 
इंडस्ट्रियल एरिया में इससे पूर्व भी एक बाद डेयरी प्लांट में अमोनिया गैस रिसाव होने से आधा दर्जन से अधिक लोगों की तबीयत खराब हो गई थी। इस संबंध में सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में महुआ कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंच कर लीकेज पाइप लाइन को ठीक कर दिया है। इस मामले में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


                     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed