फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : All India Civil Services Carrom Competition starts in Patna.sports news.

Bihar News : पटना में शुरू हो रहा अखिल भारतीय असैनिक सेवा कैरम प्रतियोगिता, जानिए क्या है खास

Fri, 09 Feb 2024 09:29 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 09 Feb 2024 09:29 PM IST
सार

Bihar : अखिल भारतीय असैनिक सेवा कैरम प्रतियोगिता शुरू हो रही है।  शुक्रवार से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में पूरे भारत के विभिन्न राज्यों से कुल 454 पुरूष और महिला खिलाड़ी तथा 55 तकनीकी पदाधिकारी (निर्णायक) भाग लेंगे।

विज्ञापन
Bihar News : All India Civil Services Carrom Competition starts in Patna.sports news.
अखिल भारतीय असैनिक सेवा कैरम प्रतियोगिता। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना में अखिल भारतीय असैनिक सेवा कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है । यह केन्द्रीय सिविल सेवा स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, नई दिल्ली के तत्वाधान में किया गया है। शुक्रवार से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलने वाला यह प्रतियोगिता कंकड़बाग स्थित पाटलीपुत्र खेल परिसर में किया जा रहा है, जिसमें पूरे भारत के विभिन्न राज्यों से कुल 454 पुरूष और महिला खिलाड़ी तथा 55 तकनीकी पदाधिकारी (निर्णायक) भाग लेंगे।

विज्ञापन


आयोजन समिति और बिहार सरकार के द्वारा दी जा रही हैं यह सुविधाएं
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों के लिए आयोजन समिति के द्वारा रहने, यातायात के लिए वाहन और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गयी है। विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों को राज्य की पुरातन धरोहर से भिज्ञ होने के लिए राज्य सरकार के द्वारा उन्हें पटना और नालंदा घुमाने की भी व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त भाग लेने वाले सभी अतिथि एवं प्रतिभागियों को वेलकम किट दिया जाएगा, जिसमें मोमेंटो, मधुबनी पेंटिंग, ट्रैकसूट एवं राज्य की सांस्कृतिक सरोकार से संबंधित सूचना का ब्राउसर शामिल होगा।
विज्ञापन


जानिए क्या है कार्यक्रम 
प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों की अध्यक्षता में विभिन्न उप समितियों का गठन किया गया है। आयोजन समिति के द्वारा 10 फरवरी को प्रतियोगिता का उद्धाटन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वेलकम डिनर के कार्यक्रम की व्यवस्था की गई है। फिर 15 फरवरी को परितोषिक वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्टेट डिनर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को हुआ मैनेजर्स मीट
आयोजन समिति ने आज शुक्रवार को संध्या 6:00 बजे सभी टीमों के मैंनेजरों के साथ मैनेजर्स मीट का आयोजन किया गया, जिसमें वेलकम किट एवं मैनेजर्स किट देते हुए प्रतियोगिता से संबंधित नियमों की जानकारी दी गयी। इस बात की जानकारी प्रतियोगिता के आयोजन समिति के सचिव समाज कल्याण विभाग के निदेशक प्रशांत कुमार सी0एच0 (भा0प्र0से) ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed