{"_id":"653a56ece217a65e270c1a3a","slug":"bihar-news-after-community-tension-union-minister-giriraj-singh-asked-questions-to-cm-nitish-kumar-bihar-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : पाकिस्तान और बांग्लादेश में जाकर पूजा करेंगे हिंदू? गिरिराज ने इस बात पर पूछा नीतीश सरकार से सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : पाकिस्तान और बांग्लादेश में जाकर पूजा करेंगे हिंदू? गिरिराज ने इस बात पर पूछा नीतीश सरकार से सवाल
Thu, 26 Oct 2023 05:39 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 26 Oct 2023 05:39 PM IST
सार
Giriraj Singh : बेगूसराय में हुए बवाल के बाद गुरूवार को केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह वहां पहुंचे और प्रशासन के साथ साथ सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि हिंदू देवी देवताओं की पूजा भारत में नहीं करें तो क्या पाकिस्तान और बांग्लादेश जाकर करेंगे।
विज्ञापन
बेगूसराय में गिरिराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेगूसराय में बुधवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए बवाल के बाद गुरूवार को केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पहुंचते ही वह गरजते हुए कहा कि हिंदू अगर भारत में देवी देवताओं की पूजा नहीं करें तो क्या पाकिस्तान और बांग्लादेश जाकर पूजा करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर होते हुए कहा कि यहां सरकार सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति एवं वोट बैंक की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में सिर्फ हिंदुओं को ही टारगेट किया जा रहा है। गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार सरकार एक सुनियोजित योजना के तहत हिंदुओं को टारगेट कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार पर लगाया एक पक्षीय होने का आरोप
गिरिताज सिंह ने आरोप लगते हुए कहा कि सरकार एक पक्षीय जांच कर सिर्फ हिंदुओं को ही टारगेट कर रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर भी एक पक्षीय होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस के द्वारा हिंदू को ही गिरफ्तार किया जाता है। बेगूसराय में हिंदू विरोधी कई घटनाएं सामने आई हैं। पिछले कुछ दिनों से कभी हिंदू की बेटी का अपहरण कर लिया जाता है तो कभी हिंदू के धर्म एवं पूजा के साथ खिलवाड़ किया जाता है लेकिन सरकार और प्रशासन एक पक्षीय रवैया अपनाकर सिर्फ हिंदुओं को ही टारगेट कर रही है।
विज्ञापन
क्या था मामला
बेगूसराय जिला के बलिया थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो वर्गों के बीच झड़प हो गई थी। इस दौरान एक वर्ग के कुछ लोगों के द्वारा रोड़ेबाजी करने पर दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में कई लोग घायल हो गए। देखते ही देखते बात काफी बिगड़ गई और अब लोग गाड़ी और दुकानों को आग के हवाले करने लगे। कई दुकानों में आग लगा दी, दुकानें लूट ली और जमकर उत्पात मचाया। स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना देने पर स्थानीय पुलिस के साथ साथ कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिर बेगूसराय एसपी और डीएम भी घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा और काफी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया जा सका। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।