फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : After CM Nitish Kumar order Bihar School Closed or KK Pathak bihar school news for teacher

Bihar School Closed : सीएम नीतीश कुमार पर भारी केके पाठक का आदेश; देखें, बिहार के स्कूलों में क्या चल रहा

Thu, 30 May 2024 08:25 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 30 May 2024 08:25 AM IST
सार

Bihar School News : राज्यपाल नौ दिनों से गर्मी के कारण ताकीद कर रहे थे। बुधवार को गर्मी ने अति कर दिया तो 19 जिलों से करीब 350 बच्चे-शिक्षकों के बीमार होने की खबरें आईं। तब सीएम नीतीश कुमार ने आदेश दिया। आज, आदेश की हकीकत देखिए।

विज्ञापन
Bihar News : After CM Nitish Kumar order Bihar School Closed or KK Pathak bihar school news for teacher
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केके पाठक - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार को नौतपा तपा रहा है और शिक्षकों को उनके विभाग के चर्चित अधिकारी का आदेश। 42 से 48 डिग्री तापमान के बीच जब राज्य के अलग-अलग जिलों के विद्यालयों में बच्चे-शिक्षक समेत 337 लोग बीमार हुए तो सीएम नीतीश कुमार ने एक आदेश जारी किया। इसमें स्पष्ट निर्देश दिया गया कि एक से आठवीं कक्षा तक सभी सरकारी और निजी स्कूल, आंगनबाड़ी और कोचिंग बंद रहेंगे। आदेश जारी होने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से नया आदेश जारी किया गया। इसमें कहा गया कि 30 मई से आठ जून तक सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद रहेंगे। लेकिन, सभी प्रभारी, प्रधानाध्यापक, शिक्षक को स्कूल आना होगा। उन्हें सुबह छह बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक स्कूल में रहना होगा।

विज्ञापन

Bihar News : After CM Nitish Kumar order Bihar School Closed or KK Pathak bihar school news for teacher
भीषण गर्मी में भी काम करते दिखे शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
कई शिक्षकों की भी तबीयत बिगड़ रही है
शिक्षकों को शिक्षा विभाग की ओर से गैर शैक्षणिक कार्य जैसे बच्चों का एडमिशन, ई-शिक्षाकोश पर बच्चों को एंट्री, विद्यालय में असैनिक कार्य, बच्चों का आधार बनाने का काम करना होगा। इस आदेश के बाद शिक्षकों में काफी आक्रोश है। भीषण गर्मी में कई शिक्षकों की भी तबीयत बिगड़ रही है। नालंदा के थरथरी के पुरंदर बिगहा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद की मौत हो गई। खगड़िया शहर स्थित उत्तरी हाजीपुर मध्य विद्यालय के एक शिक्षक ने बताया कि गर्मी के कारण उनके स्कूल के दो शिक्षक बीमार हो गए हैं। जिनका इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : After CM Nitish Kumar order Bihar School Closed or KK Pathak bihar school news for teacher
दरभंगा के स्कूल में काम करते दिखे शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला

दरभंगा में भीषण गर्मी के बीच स्कूल में काम करते दिखे शिक्षक
दरभंगा में भीषण गर्मी के बीच शिक्षकों को स्कूल आना पड़ा। शिक्षकों ने बताया कि गैर शैक्षणिक कार्यो का निपटारा करना पड़ रहा है। नाम नहीं छापने की शर्त पर शिक्षकों ने साफ-साफ कहा कि अधिकारियों द्वारा दो तरह का रवैया अपनाया जा रहा है। इस छुट्टी के दौरान हमलोग स्कूल में चल रहे भवन निर्माण के कार्य बेंच डेस्क और बच्चों की कॉपी मूल्यांकन का काम कर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed