{"_id":"6448f79ae6904f7ef30f0958","slug":"bihar-news-accused-of-atm-robbery-in-lucknow-arrested-from-saran-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सिपाही कैसे बना ATM बाबा और पत्नी मुखिया बनकर ऐसे दे रही थी साथ...जानकर चौंक जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सिपाही कैसे बना ATM बाबा और पत्नी मुखिया बनकर ऐसे दे रही थी साथ...जानकर चौंक जाएंगे
Wed, 26 Apr 2023 03:36 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण, छपरा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 26 Apr 2023 03:36 PM IST
सार
बिहार का एक सिपाही कैसे बना एटीएम बाबा और उसकी पत्नी मुखिया बनकर कैसे लूट को अंजाम देती थी, पुलिस ने इस पूरे खेल का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने किया मामले का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में पिछले दिनों बदमाशों ने एक एटीएम को काटकर 39 लाख रुपये लेकर फरार हो गए थे, जिसका मंगलवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच और थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही एटीएम चोरी की धनराशि नौ लाख तेरह हजार पांच सौ रुपये मय सामग्री के बरामद किया है।
विज्ञापन
बता दें कि इस पूरी घटना को अंजाम देने में बदमाशों को केवल 16 मिनट लगे। घटना में शामिल अभी नौ लुटेरे पुलिस की पकड़ से दूर हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार लुटेरों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड सुधीर मिश्रा उर्फ बुलबुल मिश्रा उर्फ एटीएम बाबा पुत्र स्वर्गीय सुरेश मिश्रा और उसकी पत्नी रेखा मिश्रा है। पुलिस ने बताया कि रेखा मिश्रा वर्तमान में मुखिया हैं। एटीएम लूट में माहिर होने के कारण इसका नाम एटीएम बाबा रखा गया है। यह एक दर्जन से अधिक एटीएम लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। इसकी पत्नी रेखा मिश्रा भी इसमें शामिल हैं, जो राजनीतिक पृष्ठ भूमि से इसकी सहायता करती हैं। दोनों ने कई एटीएम में चोरी की घटना को अंजाम देकर करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई है। बताया गया कि सुधीर मिश्रा बिहार पुलिस में सिपाही भी रह चुका है।
विज्ञापन
इस कांड में गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम नीरज मिश्रा पुत्र सुरेश मिश्रा निवासी मोहब्बत परसा थाना रिविलगंज सारण, राज तिवारी पुत्र मनोज तिवारी निवासी राघवपुर थाना रिविलगंज सारण, पंकज कुमार पांडे उर्फ लीटर पुत्र स्वर्गीय सुभाष पांडे निवासी बसडिला थाना कोपा सारण, कुमार भास्कर ओझा पुत्र कृष्णानंद ओझा निवासी कराह थाना बनियापुर है।
वहीं, वाछित अभियुक्तों में विजय पांडे उर्फ सर्वेश पांडे संतकबीरनगर, भीम सिंह पुत्र शिव शंकर सिंह लाकट छपरा थाना रसूलपुर सारण, देवेश पांडे पुत्र जगदीश पांडे गोपीपुर थाना बनकटा संतकबीर नगर, सुधीर मिश्रा उर्फ बुलबुल मिश्रा और पेटीएम बाबा पुत्र स्वर्गीय सुरेश मिश्रा निवासी मोहब्बत परसा थाना रिविलगंज सारण, रेखा मिश्रा पत्नी सुधीर मिश्रा उर्फ बुलबुल मिश्रा उर्फ एटीएम बाबा निवासी मोहब्बत परसा थाना रिवीलगंज है। गिरफ्तार पांच आरोपी सारण जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र के हैं। जबकि वांछित आरोपियों में तीन सारण के निवासी हैं और एक पति और उसकी मुखिया पत्नी भी शामिल है।