फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : Accused arrested in Siliguri threatening Bihari candidates in west bangal video viral bihar polic

Bihar news : बिहारी छात्रों को धमकाने वाला आरोपी बंगाल में धराया, सोशल मीडिया पर टैग करने के बाद हुई कार्रवाई

Fri, 27 Sep 2024 12:03 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 27 Sep 2024 12:03 AM IST
सार

Bihar : पश्चिम बंगाल में परीक्षा देने गये छात्रों का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें बंगाल के कुछ लोग उन छात्रों को धमकी देते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर बंगाल सरकार की किरकिरी होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Bihar news : Accused arrested in Siliguri threatening Bihari candidates in west bangal video viral bihar polic
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार से सिलीगुड़ी परीक्षा देने गए युवकों को धमकाने वाले आरोपी को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी रजत भट्टाचार्य है जो बांग्ला पक्खो नामक कट्टरपंथी संगठन का एक सदस्य है।

विज्ञापन


वीडियो वायरल होने पर बंगाल सरकार की खूब हुई किरकिरी  
दरअसल बिहार के कुछ छात्र एसएसबी की परीक्षा देने सिलीगुड़ी गए थे। परीक्षार्थी एक ही कमरे में थे।तभी बांग्ला पक्खो नाम के कट्टरपंथी संगठन के लोग वहां पहुंचे और छात्रों को धमकाने लगे। आरोपियों ने छात्रों से कहा कि, 'बिहार का होकर तुमलोग बंगाल में नौकरी करने क्यों आये हो? इस दौरान उनलोगों के साथ मारपीट करने की भी कोशिश की गई। इस घटना के दौरान उनमें से एक ने उस घटना का वीडियो बना लिया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर इस पर प्रतिक्रिया जाहिर की। लोगों ने बंगाल सरकार को जमकर कोसा। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी खूब किरकिरी हुई।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने पर बिहार पुलिस ने बंगाल पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की 
वीडियो वायरल होने के बाद बिहार पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को समझते हुए बंगाल पुलिस के सोशल मीडिया पर टैग कर आवश्यक कार्रवाई करने की पहल की। इसके बाद पश्चिम बंगाल की सिलीगुड़ी पुलिस हरकत में आई और आरोपी की पहचान करते हुए आरोपी रजत भट्टाचार्य को कुछ ही घंटे में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने दी चेतावनी 
वीडियो वायरल होने के बाद ठाकुरगंज के पूर्व विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल की ममता सरकार की कड़ी निन्दा की और आरोपी पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।  उन्होंने बिहार के इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। साथ ही बंगाल सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि हमारे बिहार में बहुत बड़े पैमाने पर बंगाल और अन्य राज्यो के लोग शिक्षा, रेल व अन्य क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। इस वीडियो को देखते हुए कहीं ये लोग शुरू हो गये, तब  तब क्या होगा। उन्होंने बंगाल सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे गलत लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर देश को एक अच्छा  संदेश दे, ताकि बिहार या अन्य राज्य में बंगाल के लोग शांति से कार्य कर सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed