फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Accused absconded after sentence murder case dowry case Patna civil court patna bihar police

Bihar News : सजा सुनते ही हत्या का आरोपी कोर्ट से हुआ फरार, पुलिस ने खदेड़ा; अब मामला हुआ दर्ज

Thu, 27 Feb 2025 11:29 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 27 Feb 2025 11:29 AM IST
सार

Patna Civil Court : सिविल कोर्ट के परिवार न्यायालय में दहेज़ के लिए हत्या का मामला चल रहा था। फैसला सुनते ही आरोपी धीरे-धीरे कोर्ट से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने उसका पीछा भी किया, लेकिन तब तक वह बहुत दूर निकल चुका था।

विज्ञापन
Bihar News : Accused absconded after sentence murder case dowry case Patna civil court patna bihar police
पटना सिविल कोर्ट - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दहेज हत्या मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद एक व्यक्ति पटना सिविल कोर्ट से फरार हो गया। पुलिस ने कुछ दूर तक उसका पीछा भी किया, लेकिन अंततः वह फरार हो गया। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला पीरबहोर थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


फैसला सुनते ही कोर्ट से हुआ फरार 
घटना के संबंध में पीरबहोर थाना अध्यक्ष अब्दुल हलीम ने बताया कि फुलवारी शरीफ के रामपुर फरीदपुर निवासी विनय ठाकुर पर परिवार न्यायालय पटना में अपनी पत्नी की हत्या का मुकदमा चल रहा था। न्यायालय ने आरोपी विनय ठाकुर को हत्या का दोषी करार दिया था। मामला पटना के सिविल कोर्ट के एडीजी 25 में चल रहा था, जिसमें  न्यायालय ने विनय कुमार को दोषी ठहराया था। इस मामले में इस मामले में विनय के पिता माता और भाई को बरी कर दिया था। कोर्ट ने पुलिस को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। जबतक पुलिस गिरफ्तारी का वारेंट लेती तबतक विनय ठाकुर धीरे धीरे कोर्ट रूम से बाहर निकल गया और गेट नम्बर 3 के रास्ते फरार हो गया। हालांकि पुलिस विनय ठाकुर को गिरफ्तार करने के लिए उसका काफी दूर तक पीछा किया लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गया। फिलहाल विनय के खिलाफ पीरबहोर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


फरार हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए की जा रही है छापेमारी 
घटना के संबंध में पीरबहोर थाना अध्यक्ष अब्दुल हलीम ने बताया कि कोर्ट के आदेशानुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार विनय ठाकुर के घर फुलवारी शरीफ में भी छापेमारी की गई,लेकिन वह वहां नहीं मिला। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। थाना अध्यक्ष अब्दुल हलीम ने बताया कि जल्द ही फरार विनय ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

                                       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed