फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Accident today in begusarai veer kunwar singh golambar girl student died in panhas begusarai

Accident Today : सुबह दौड़ने निकलीं दो छात्राओं को ट्रक ने कुचला, बेगूसराय में हादसा, एक छात्रा ने दम तोड़ा

Fri, 19 Jul 2024 07:55 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 19 Jul 2024 07:55 AM IST
सार

Bihar News : सुबह-सुबह दौड़ने निकली दो छात्राओं को ट्रक ने कुचल दिया। बखरी-रोसड़ा की ओर जाने वाली सड़क पर बेगूसराय के शहरी क्षेत्र में वीर कुंवर सिंह गोलंबर के पास यह हादसा हुआ। एक छात्रा ने बेगूसराय सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। दूसरी गंभीर है।

विज्ञापन
Bihar News : Accident today in begusarai veer kunwar singh golambar girl student died in panhas begusarai
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में सुबह दौड़ने निकलीं दो छात्राओं को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इनमें से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी की हालत गंभीर है। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पन्हास स्थित वीर कुंवर सिंह चौक के समीप की है। मृत छात्रा की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जीनेदपुर के रहने वाली कोमल कुमारी (18) के रूप में की गई है। जबकि दूसरी घायल छात्रा की पहचान पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जीनेदपुर के रहने वाली पूजा कुमारी (19) के रूप में हुई। दोनों इंटर में पढ़ती थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


दोनों एसएससी जीडी की तैयारी करती थीं
परिजनों का कहना है कि दोनों छात्राएं एसएससी जीडी की तैयारी करती थीं। रोजाना की तरह आज सुबह भी दौड़ने के लिए निकली थीं। पन्हास के पास तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों छात्रा कुचल दिया। इस हादसे में दोनों छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद आसपास के छात्रों और स्थानीय लोगों ने दोनों को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान एक छात्रा की मौत हो गई है। जबकि दूसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन


छात्रों ने जिला प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप
घटना के बाद छात्रों में आक्रोश हैं। उनका कहना है कि ग्राउंड नहीं रहने के कारण सड़क पर ही छात्र-छात्रा दौड़ने के लिए मजबूर हैं। एक ग्राउंड है भी तो उसमें इंट्री बंद है। इस कारण आज यह बड़ा हादसा हुआ है। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया है कि हादसे के बाद पुलिस पदाधिकारी भी सही समय पर नहीं पहुंचे। जिस कारण ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। छात्रों ने आरोप लगाया कि इस घटना की जिम्मेदार जिला प्रशासन है। क्योंकि ग्राउंड में दौड़ लगने से मना कर दिया गया है। मामले में पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि गस्ती के दौरान यह सूचना मिली की दौड़ के दौरान दो छात्रा को ट्रक ने कुचल दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed