{"_id":"66439a892757184a1e0ea93d","slug":"bihar-news-accident-on-gaya-patna-railway-section-in-jahanabad-train-hit-car-at-crossing-four-injured-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : रेलवे क्रॉसिंग पर भयानक हादसा, कार में ट्रेन में मारी टक्कर, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : रेलवे क्रॉसिंग पर भयानक हादसा, कार में ट्रेन में मारी टक्कर, चार लोग घायल
Tue, 14 May 2024 10:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 14 May 2024 10:38 PM IST
सार
Bihar : मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर एक कार अचानक बंद हो गई। इतने में उधर से ट्रेन आ गई। अचानक हुए इस हादसे में कार में सवार चार लोग घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल और नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन
इसी कार को ट्रेन ने मारी थी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जहानाबाद में गया-पटना रेल खंड पर कडौना हॉल्ट के समीप मानव रहित क्रॉसिंग पर कार एवं ट्रेन में टक्कर हो गई। इस घटना में कार में सवार चार लोग घायल हो गये। जिसके कारण आधे घंटे तक गया पटना रेल खंड पर रेल परिचालन बाधित रहा।
विज्ञापन
अचानक बंद हो गई कार
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि गया से ट्रेन (नंबर 03270) पटना जा रही थी। इस दौरान ट्रेन जैसे ही हाल्ट के समय पहुंची, एक कार फाटक रहित रेलवे क्रॉसिंग को पार कर रही थी। कार जैसे ही रेलवे ट्रैक पार करने लगी, तभी अचानक कार बंद हो गई। एक ओर अचानक कार बंद हो गई वहीं दूसरी तरफ उधर से ट्रेन पास तक पहुँच गई। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता, ट्रेन ने कार में जोरदार टक्कर मार दिया, जिसमें कार क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस कार पर चार व्यक्ति सवार थे । ग्रामीणों के सहयोग से कार में सवार सभी घायल लोगों को कार से बाहर निकला और उन्हें सदर अस्पताल और निजी क्लीनिक में भर्ती कराया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा यह लापरवाही है
ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना की सूचना रेलवे विभाग के अधिकारी को दी गई। सूचना मिलते ही एल्वे पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और रेलवे ट्रैक को साफ़ किया जाने लगा। इस वजह से आधे घंटे तक गया-पटना रेल खंड पर रेल परिचालन बाधित रहा। मौके पर पहुंचकर रेलवे ट्रैक से कार को हटाया गया रेल परिचालन को शुरू किया गया चालक मौके से फरार हो गया। कार पर सवार व्यक्ति कहां के रहने वाले थे इसका कोई अता-पता नहीं चला। मानव रहित क्रॉसिंग को जेसीबी के माध्यम से अवरुद्ध किया जा रहा है। इस बाबत रेलवे अधिकारी से पूछने पर कुछ भी बताने से इंकार किया। रेलवे विभाग द्वारा लगातार मानव रहित क्रॉसिंग को बंद किया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी लगातार पटना गया रेलखंड पर दुर्घटना हो रही है। लोगों का कहना है कि यह घटना लापरवाही की वजह से हुई है।
विज्ञापन