फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Accident on Gaya-Patna highway, two youth died; Head-on collision between bikes

Bihar News: गया-पटना हाईवे पर हादसा, दो युवकों की मौत;  बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर, दो की हालत गंभीर

Fri, 08 Nov 2024 01:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 08 Nov 2024 01:05 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, हाईवे पर दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें दो युवकों की मौत हो गई। दोनों बेलागंज थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव के रहने वाले थे।

विज्ञापन
Bihar News: Accident on Gaya-Patna highway, two youth died;  Head-on collision between bikes
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण हादसा हुआ है। इसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। घटना बेलागंज थाना क्षेत्र के रिसौद मोड़ के समीप पास हुई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। 

विज्ञापन


दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर
पुलिस के अनुसार, हाईवे पर दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें दो युवकों की मौत हुई है। प्राथमिक जांच के अनुसार, दोनों मृत युवक बेलागंज थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव के रहने वाले थे। वहीं दोनों घायल व्यक्ति लक्ष्मणपुर गांव के रहने वाले हैं। एक घायल युवक अभी तक अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा, जिसकी पहचान बेलागंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव के रहने वाले गौतम कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed