फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Accident in Patna, woman died, five people injured; Speeding tractor hits auto

Bihar News : पटना में हादसा, महिला की मौत, पांच लोग घायल; तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो को मारी टक्कर

Mon, 17 Jun 2024 04:56 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 17 Jun 2024 04:56 PM IST
सार

ऑटो पर सवार पांच लोग दानापुर से मनेर जा रहे थे। वहीं तेज रफ्तार से ईंट लोड ट्रैक्टर दानापुर की तरफ आ रहे थे। आरा गोलंबर के नजदीक ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar News: Accident in Patna, woman died, five people injured; Speeding tractor hits auto
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पटना के दानापुर में ईंट लदे ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो बीच सड़क पर पलट गया और उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। आननफानन में घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस बीच ट्रैक्टर ड्राइवर गाड़ी मौके पर छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस फरार हुए ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


घायलों का इलाज चल रहा है
बताया जा रहा है कि एक ऑटो पर सवार पांच लोग दानापुर से मनेर जा रहे थे। वहीं तेज रफ्तार से ईंट लोड ट्रैक्टर दानापुर की तरफ आ रहे थे। आरा गोलंबर के नजदीक ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो बीच सड़क पर पलट गया और उसमें सवार तीन महिला दो पुरुष घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया
घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक थाना और दानापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक महिला की पहचान किस्मतया देवी के रूप में की गई है। जो मनेर के छितनामा की निवासी थी। वहीं दूसरी तरफ इस हादसे में घायल शत्रुघन कुमार, अनीशा देवी, मुकेश कुमार एवं सविता देवी को इलाज के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना की पीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची ट्रैफिक थाने की पुलिस ने दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed