फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: A woman died after being crushed by a tree falling due to a storm in Motihari

अरे बाप रे: मोतिहारी में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही…घर में पेड़ गिरने से एक महिला की मौत; पांच लोग हुए घायल

Thu, 06 Jun 2024 12:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 06 Jun 2024 12:20 PM IST
सार

Motihari: मोतिहारी में नाती का बर्थडे मना कर सभी सोने गए थे, तभी अचानक तेज आंधी के साथ बारिश आया और घर विशाल आम का पेड़ गिर गया, जिसमे दबने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल है। जिसमें दो की स्थिति नाजुक है।

विज्ञापन
Bihar News: A woman died after being crushed by a tree falling due to a storm in Motihari
पेड़ हटाता जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मो सगीर के दो वर्षीय नाती रिजवान का जन्मदिन था। सभी बड़े ही धूमधाम से मनाकर खाना खाकर सोने चले गए, इसी बीच अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी बीच घर के पास बड़ा विशाल आम का पेड़ घर पर गिर गया, जिसमें दबने से 32 वर्षीय ममीना खातून की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


सभी घायल को आनन फानन में सुगौली सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में राजा आलम 17 वर्ष पिता मो खलील, मो रफीक 38 पिता जैनुल मिया, इम्तियाज आलम 45 वर्ष पिता सगीर, फैशन आलम उम्र 4 वर्ष रफीक मियां, रौशन खातून पिता रफीक मिया, मुन्नी खातून 32 वर्ष पति सगीर शामिल है।
विज्ञापन


देर रात्रि में ही जेसीबी से हटाया गया पेड़
जैसे ही घटना की जानकारी सुगौली पुलिस को लगी, वैसे ही देर रात्रि में जेसीबी के मदद से घर पर गिरे पेड़ को हटाना शुरू कर दिया। वहीं सभी घायल को इलाज के हॉस्पिटल भेज दिया गया है। इस दौरान थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हुई है। उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed