फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: A middle-aged man was beaten to death by criminal in Nalanda, incident happened due to old enmity.

Bihar News : अपराधियों ने अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला, पुरानी रंजिश के कारण नालंदा में वारदात; पढ़ें पूरी खबर

Sat, 26 Oct 2024 11:47 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 26 Oct 2024 11:47 AM IST
सार

Nalanda News: चिकसौरा थानेदार बब्बन कुमार ने बताया कि पूर्व की रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले में लालदहिन यादव समेत सात लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। 

विज्ञापन
Bihar News: A middle-aged man was beaten to death by criminal in Nalanda, incident happened due to old enmity.
इंदौर में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में अपराधियों ने शुक्रवार देर रात एक अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला। मामला चिकसौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खनपुरा गांव का है। मृतक की पहचान करायपरसुराय थाना क्षेत्र के बहौदी बिगहा निवासी स्वर्गीय इंद्रदेव प्रसाद के (56) वर्षीय पुत्र रविंद्र यादव उर्फ छोटे यादव के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचन मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। 

विज्ञापन


पुरानी रंजिश को लेकर हुई थी कहासुनी
मृत छोटे यादव के भतीजे ने बताया कि रविंद्र यादव खेत पटवन कार्य को लेकर खनपुरा गांव गए हुए थे। जहां पूर्व से घात लगाए लालदहिन यादव और पांच-छह लोगों से पूर्व की रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद अपराधियों ने लाठी डंडे से रविंद्र यादव के ऊपर प्रहार कर दिया। इस कारण सिर में चोट लगने के कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। शोर-शराबे की आवाज सुन आसपास के लोग जुटे। इसके बाद स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


लालदहिन यादव समेत सात लोगों पर आरोपी
घटना की जानकारी मिलने के उपरांत चिकसौरा थाना अध्यक्ष, करायपरसुराय थाना अध्यक्ष एवं हिलसा सर्किल इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। इस मामले में चिकसौरा थाना अध्यक्ष बब्बन कुमार ने बताया कि पूर्व की रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले में लालदहिन यादव समेत सात लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक आरोपी को पकड़ लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है एवं पूरे मामले की जांच में जुट गई है। लालदहिन यादव पूर्व से ही अपराधी है। उसके ऊपर सीसीए की भी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed