{"_id":"64f5f0d847a71106700f31f9","slug":"bihar-news-8-pairs-of-trains-will-stop-at-various-stations-of-dhanbad-division-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए लिया फैसला; धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर रुकेंगी 8 जोड़ी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए लिया फैसला; धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर रुकेंगी 8 जोड़ी ट्रेन
Mon, 04 Sep 2023 08:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 04 Sep 2023 08:29 PM IST
सार
Bihar News: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर आठ जोड़ी ट्रेनों को ठहराव प्रदान करने का फैसला किया है। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर खलारी स्टेशन पर 12873/74 स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस और 18311/12 सम्बलपुर-बनारस-सम्बलपुर एक्सप्रेस का, गढ़वा टाउन स्टेशन पर 13025/26 हावड़ा-भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस तथा कतरासगढ़ स्टेशन पर 13403/04 वनांचल एक्सप्रेस, 18619/20 रांची-गोंडा-रांची एक्सप्रेस, 18621/22 पटना-हटिया-पटना एक्सप्रेस, 19413/14 अहमदाबाद-कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस और 19607/08 कोलकाता-मदार-कोलकाता एक्सप्रेस को ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इसकी जानकारी निम्नानुसार है:-
विज्ञापन
खलारी स्टेशन पर-
1. गाड़ी सं. 12873 हटिया-आनंद विहार स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस दिनांक 12 सितंबर से 17.22 बजे खलारी स्टेशन पहुंचेगी तथा 17.24 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
2. गाड़ी सं. 12874 आनंद विहार-हटिया स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 13 सितंबर से 14.36 बजे खलारी स्टेशन पहुंचेगी और 14.38 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
3. गाड़ी सं. 18311 सम्बलपुर-बनारस एक्सप्रेस 13 सितंबर से 23.40 बजे खलारी स्टेशन पहुंचेगी तथा 23.42 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
4. गाड़ी सं. 18312 बनारस-सम्बलपुर एक्सप्रेस 14 सितंबर से 23.50 बजे खलारी स्टेशन पहुंचेगी तथा 23.52 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
गढ़वा रोड स्टेशन पर-
5. गाड़ी सं. 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस 12 सितंबर से 00.04 बजे गढ़वा रोड स्टेशन पहुंचेगी तथा 00.06 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
6. गाड़ी सं. 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस सात सितंबर से 01.44 बजे गढ़वा रोड स्टेशन पहुंचेगी तथा 01.46 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
कतरासगढ़ स्टेशन पर-
7. गाड़ी सं. 13403 रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस नौ सितंबर से 22.38 बजे कतरासगढ़ स्टेशन पहुंचेगी तथा 22.40 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
8. गाड़ी सं. 13404 भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस नौ सितंबर से 04.47 बजे कतरासगढ़ स्टेशन पहुंचेगी तथा 04.49 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
9. गाड़ी सं. 18619 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस नौ सितंबर से 00.58 बजे कतरासगढ़ स्टेशन पहुंचेगी तथा 01.00 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
10. गाड़ी सं. 18620 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस नौ सितंबर से 00.18 बजे कतरासगढ़ स्टेशन पहुंचेगी तथा 00.20 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
11. गाड़ी सं. 18621 पटना-हटिया एक्सप्रेस नौ सितंबर से 00.40 बजे कतरासगढ़ स्टेशन पहुंचेगी तथा 00.42 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
12. गाड़ी सं. 18622 हटिया-पटना एक्सप्रेस नौ सितंबर से 02.10 बजे कतरासगढ़ स्टेशन पहुंचेगी तथा 02.12 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
13. गाड़ी सं. 19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस 15 सितंबर से 08.53 बजे कतरासगढ़ स्टेशन पहुंचेगी तथा 08.55 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
14. गाड़ी सं. 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस नौ सितंबर से 17.45 बजे कतरासगढ़ स्टेशन पहुंचेगी तथा 17.47 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
15. गाड़ी सं. 19607 कोलकाता-मदार एक्सप्रेस 14 सितंबर से 17.45 बजे कतरासगढ़ स्टेशन पहुंचेगी तथा 17.47 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
16. गाड़ी सं. 19608 मदार-कोलकाता एक्सप्रेस 13 सितंबर से 08.53 बजे कतरासगढ़ स्टेशन पहुंचेगी तथा 08.55 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।