फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: 5 year old girl murdered in Sitamarhi, uncle first raped and then killed her, Bihar Police, Crime

Bihar: सीतामढ़ी में मासूम बच्ची का मर्डर, चाचा ने पहले रेप किया फिर गला दबाकर मार डाला; इस हालत में मिली लाश

Fri, 10 Nov 2023 09:33 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 10 Nov 2023 09:33 AM IST
सार

सदर एसडीपीओ रामकृष्णा की पूछताछ में उसने बच्ची की हत्या की बात स्वीकार करते हुए शव को गन्ने की खेत में फेंकने की जानकारी दी। श्वानदस्ता की मदद से बच्ची का शव बरामद किया गया।

विज्ञापन
Bihar News: 5 year old girl murdered in Sitamarhi, uncle first raped and then killed her, Bihar Police, Crime
क्राइम (काल्पनिक) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सीतामढ़ी में पांच साल की मासूम के साथ रेप के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। यह हैवानियत किसी और ने नहीं बल्कि उसके चाचा ने ही की। इतना ही नहीं हत्या के बाद लाश को गांव 500 मीटर दूर गन्ने के खेत में फेंक दिया। पुलिस टीम ने नग्न हालत में मासूम की लाश को बरामद किया। घटना मेजरबंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई। लोग आक्रोशित हो गए। फौरन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। लोगों का कहना है कि मासूम बच्ची बुधवार शाम से ही लापता थी। 

विज्ञापन


इधर, पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। युवक ने हत्या की बात कबूल कर ली है। पकड़े गये युवक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक के रूप में हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपित के चाचा का ससुराल गांव में है और उसके चाचा यहीं आकर बस गये हैं। वहीं आरोपित भी रिश्ते में बच्ची का चाचा है। बुधवार की शाम से गायब बच्ची का पता नहीं चलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


बहला-फुसलाकर खेत में ले गया, फिर दुष्कर्म किया
पुलिस ने मामले में आरोपी से पूछताछ की। सदर एसडीपीओ रामकृष्णा की पूछताछ में उसने बच्ची की हत्या की बात स्वीकार करते हुए शव को गन्ने की खेत में फेंकने की जानकारी दी। श्वानदस्ता की मदद से बच्ची का शव बरामद किया गया। मृतका की मां के बयान पर स्थानीय थाना में FIR की गई है। इसमें आरोपित के विरूद्ध दुष्कर्म कर हत्या किये जाने का आरोप लगाया गया है। आरोपित दो दिन पूर्व यहां उसके घर आया था। बुधवार की शाम को उसे बच्ची के साथ देखा गया। बच्ची को वह बिस्किट खिला रहा था। बहला-फुसलाकर उसे गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर गला दबा कर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बच्ची की हत्या की बात स्वीकार की है
सदर डीएसपी रामकृष्ण ने बताया की पूरे मामले में वैज्ञानिक विधि से जांच की जा रही है। घटनास्थल व आरोपित का फॉरेंसिंक सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेज गया है। प्रथमदृष्टया मामला दुष्कर्म कर हत्या करने का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि बुधवार की देर रात पांच वर्षीय बच्ची के लापता होने की सूचना मिली थी। इसके बाद मामले की जांच कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ की। गिरफ्तार व्यक्ति बच्ची का रिश्तेदार लगता है। पूछताछ में उसने बच्ची की हत्या की बात स्वीकार की है। उसके निशानेदही पर बच्ची के शव को बरामद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed