फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : 5 feet tall bride and 3 feet tall groom got married in Muzaffarpur unique marriage husband wife

Bihar News : रब ने बनाई जोड़ी; 5 फीट की दुल्हन और 3 फीट के दुल्हे की अनोखी शादी

Sun, 28 Apr 2024 03:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 28 Apr 2024 03:00 AM IST
सार

Bihar : बिहार में तीन फीट के दूल्हे और पांच फीट की दुल्हन की शादी हुई। इस शादी में परिवार के साथ साथ अन्य लोग भी शामिल हुए, जिन्होंने दोनों वर वधु को खूब आशीर्वाद दिए। 

विज्ञापन
Bihar News : 5 feet tall bride and 3 feet tall groom got married in Muzaffarpur unique marriage husband wife
मुजफ्फरपुर की अनोखी शादी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जोड़ियां हमेशा ऊपर वाले यानी भगवान बनाते हैं, यह बात  एक बार नहीं दो बार नहीं बल्कि कई बार हो चुकी है। बिहार में एक शादी को देखकर लोग यही कहने लगे कि सच में 

विज्ञापन

जोड़ियाँ नीचे नहीं भगवान के पास ही बनता है। दरअसल मुजफ्फरपुर में आज एक शादी हुई जिसमें दूल्हा महज 3 फीट का और दुल्हन 5 फीट की थी। शहर में हुए इस शादी की  आज खूब चर्चा हुई। शादी में शामिल हुए लोगों ने दूल्हा और दुल्हन को खूब आशीर्वाद दिए।
विज्ञापन


तीन फीट का दूल्हा और पांच फीट की दुल्हन की शादी
मुजफ्फरपुर में तीन फीट का दूल्हा और पांच फीट की दुल्हन की शादी की खूब हो रही है चर्चा। शादी के इस बंधन में बंधकर दोनो हुए एक दूजे के।शहर के एक विवाह भवन में कल हुई इस अनोखी शादी की हो रही है खूब चर्चा।लोग भी दे रहे इस अनोखी जोड़ी को आशीर्वाद और दुआए को।
विज्ञापन
विज्ञापन


कद कम होने की वजह से नहीं हो रही थी शादी 
शादी के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय निशा कुमारी की शादी पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के 27 वर्षीय दिलीप कुमार के साथ बड़ी धूमधाम से हुई। दोनों की शादी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग उनको देखकर खूब खुश हुए। विवाह के दौरान दिलीप कुमार ने बताया कि वह अपने ही शहर में एक निजी कंपनी में काम करते हैं, लेकिन कद छोटा होने के कारण उनकी शादी नहीं हो रही थी। वहीं दूसरी तरफ निशा ने बताया कि कुछ ऐसी ही स्थिति उनकी भी थी। फिर किसी जान पहचान वालों ने दोनों परिवार के बीच सामंजस्य कर संपर्क स्थापित किया और फिर दोनों की शादी हो गई। दिलीप को उसकी संगिनी मिल गई और दोनो की शादी एक मंदिर में बड़ी धूमधाम से हुई।वही इस अनोखी जोड़ी को आशीर्वाद देने के लिए दोनो के परिवार से बड़ी संख्या में लोग आए और शुभ आशीष दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed