{"_id":"64aeadf493e1d555da023ccb","slug":"bihar-news-406-non-tickets-were-caught-at-two-stations-of-patna-71-lakhs-were-recovered-in-three-days-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : सिर्फ पटना के दो स्टेशनों पर कुछ घंटे की जांच में 406 बेटिकट पकड़े गए, तीन दिन में 71 लाख वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : सिर्फ पटना के दो स्टेशनों पर कुछ घंटे की जांच में 406 बेटिकट पकड़े गए, तीन दिन में 71 लाख वसूले
Wed, 12 Jul 2023 07:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 12 Jul 2023 07:13 PM IST
सार
पूर्व मध्य रेल का दानापुर मंडल के द्वारा टिकट चेकिंग के दौरान में 406 बेटिकट पकड़े गए। टिकट चेकिंग का यह अभियान बुधवार को दानापुर और राजेंद्र नगर टर्मिनल स्टेशन पर चलाया गया। तीन दिन में 71 लाख रुपये वसूले गये।
विज्ञापन
स्टेशन पर तिक्त जांच करते रेलवेकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व मध्य रेल का दानापुर मंडल के द्वारा टिकट चेकिंग के दौरान में 406 बेटिकट पकड़े गए। टिकट चेकिंग का यह अभियान बुधवार को दानापुर और राजेंद्र नगर टर्मिनल स्टेशन पर चलाया गया। इस दौरान इन दोनों स्टेशनों पर विशेष टिकट चेकिंग दस्ते तैनात कर गाड़ी संख्या 12391 राजगीर नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस, 12336 लोकमान्य तिलक भागलपुर एक्सप्रेस, 20802 नई दिल्ली इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस एवं 22947 सूरत भागलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का अतिरिक्त ठहराव लेकर AC कोचों में गहनता से सघन टिकट जांच की गई।
विज्ञापन
तीन दिन में 71 लाख वसूले
दानापुर एवं राजेंद्र नगर टर्मिनल स्टेशन पर जांच के दौरान 359 बिना टिकट वाले यात्री पकड़ गये जिनसे पेनाल्टी के तौर पर 2,00,790/- रुपये राजस्व अर्जित किया गया। 47 यात्रियों के पास रुपया नहीं होने की वजह से वैसे यात्री जो जुर्माना नहीं दे पाये उन्हें रेलवे मजिस्ट्रेट, आरा के समक्ष अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रस्तुत किया गयाl इससे पहले दानापुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान में बिना टिकट के यात्रा करते हुए यात्रियों से रेलवे एक्ट के तहत 08 जुलाई 2023 से 11 जुलाई 2023 तक किए गए टिकट चेकिंग के दौरान कुल 12,892 यात्री पकड़े गए। ऐसे यात्रियों से जुर्माने की राशि के रूप मे 71,48,552/- रुपए दंड लिए गये।
विज्ञापन
टिकट चेकिंग अभियान ने टिकट काउन्टर पर बढ़ाई भीड़
टिकट चेकिंग अभियान के परिणामस्वरूप स्टेशन के टिकट काउंटरो पर भीड़ बढ़ गई। इस वजह से यात्री उचित टिकट लेकर रेल यात्रा करने के प्रति जागरूक हुए। इस टिकट जांच अभियान में वाणिज्य के अधिकारी एवं कर्मी सहित आरपीएफ एवं जीआरपी कर्मी भी शामिल थे। इस संबंध में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि इस तरह के टिकट चेकिंग अभियान मंडल में आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि बिना टिकट कभी भी रेल यात्रा न करें। यह दंडनीय है। यात्री हमेशा रेल टिकट लेकर उचित श्रेणी में ही रेल यात्रा करें।
विज्ञापन