फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News; 30 years old youth died in Bhagalpur, died of heart attack immediately after marriage

Bihar : शादी होते ही उजड़ गई दुल्हन की मांग, 2 घंटे बाद 30 साल के पति का दिल धड़कना बंद हो गया

Fri, 05 May 2023 01:57 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 05 May 2023 01:57 PM IST
सार

Bihar : पत्नी बार-बार बेहोश हो रही है। इस घटना के बारे में जो सुन रहा, वह दंग रह जा रहा। 30 साल के युवक की इस तरह मौत होगी, यह किसी ने सोचा भी नहीं होगा।

विज्ञापन
Bihar News; 30 years old youth died in Bhagalpur, died of heart attack immediately after marriage
शादी के बाद दूल्हे की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर में शादी होते ही एक दुल्हन की मांग उजड़ गई। उसकी मांग में सिदूर भरने वाला महज 2 घंटे तक ही उसका पति बन कर रहा सका। अचानक उसकी मौत हो गई। आननफानन में अस्पताल ले भी गए लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने कहा कि हृदय गति रुकने से मौत हो गई। उसका हार्ट रप्चर हो गया। इस कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद लड़का और लड़की पक्ष के लोग स्तब्ध रह गए। पत्नी बार-बार बेहोश हो रही है। इस घटना के बाद में सुन रहा, वह दंग रह जा रहा। 30 साल के युवक की इस तरह मौत होगी, यह किसी ने सोचा भी नहीं होगा। घटना बुधवार की देर शाम भागलपुर के मीरजान्हत शीतला स्थान स्थित मातेश्वरी विवाह भवन की है।

विज्ञापन


डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया
लड़की वालों का कहना है झारखंड के चाईबासा के जन्मजय कुमार झा की पुत्री आयुषी (25) की शादी खंजरपुर निवासी विनीत कुमार से हुई। विनीत पेशे से इंजीनियर था। गुरुवार सुबह सिंदूरदान के बाद कुर्सी पर बैठकर बाद चाय का इंतजार कर रहा था। ससुराल वाले जब चाय लेकर आए तो देखा कि विनीत जमीन पर गिरा हुआ था। अचानक उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पहले भी विनीत के सीने में दर्द हुआ था
विनीत के घरवालों का कहना है कि शादी से एक दिन पहले भी विनीत के सीने में दर्द हुआ था। तब हमलोगों को लगा कि यह गैस का दर्द है। किसी ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद धूमधाम से शादी हुई। सिंदूरदान के बाद विनीत सुबह चाय के इंतजार में बैठा हुआ था, अचानक वह जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। देखते ही देखते में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। सब कुछ थम सा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed