फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: 22 proposals passed in Nitish cabinet, Metro project in Muzaffarpur, Gaya, Bhagalpur, Darbhanga

Bihar Cabinet Meeting: पटना के बाद इन चार बड़े शहरों में चलेगी मेट्रो, नीतीश कैबिनेट में प्रस्ताव पारित

Thu, 20 Jun 2024 01:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 20 Jun 2024 01:08 PM IST
सार

Bihar News: बिहार व्यवहार न्यायालय अधिकारी एवं कर्मचारी नियुक्ति प्रोन्नति स्थानातंरण एवं अन्य सेवा संशोधन नियमावली 2024 के प्रस्ताव पर भी सीएम नीतीश कुमार ने अपना मुहर लगा दिया।

विज्ञापन
Bihar News: 22 proposals passed in Nitish cabinet, Metro project in Muzaffarpur, Gaya, Bhagalpur, Darbhanga
सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। शुक्रवार को मुख्य सचिवालय के मंत्रपरिषद् कक्ष में आयोजित इस बैठक में कुल 22 प्रस्ताव स्वीकृत कर लिए गए। इसमें सबसे प्रमुख प्रस्ताव मेट्रो परियोजना से संबंधित है। पटना के बाद अब बिहार के गया, भागलपुर, दरभंगा और मुजफ्फरपुर शहर में भी मेट्रो रेल का परिचालन होगा। सीएम नीतीश कुमार के मेट्रो परिचालन के प्रस्ताव पर सैंद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। 

विज्ञापन


बिहार उच्च न्यायिक सेवा के 140 पदों के सृजन की स्वीकृति
वहीं बिहार व्यवहार न्यायालय अधिकारी एवं कर्मचारी नियुक्ति प्रोन्नति स्थानातंरण एवं अन्य सेवा संशोधन नियमावली 2024 के प्रस्ताव पर भी सीएम नीतीश कुमार ने अपना मुहर लगा दिया। इतना ही नहीं बिहार वाहन चालक भर्ती एवं सेवा शर्त संशोधन नियमावली 2024 के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दे दी गई है। वहीं नौकरी की बात करें तो बिहार उच्च न्यायिक सेवा के 140 पदों के सृजन की स्वीकृति सीएम नीतीश कुमार ने दी दी। साथ ही जिला उपभोक्ता विवाद प्रतिकोष आयोग के लिए अनुबंधन के आधार पर निबंधक के कुल 20 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई।  
विज्ञापन


खेल विभाग में 98 पदों पर बहाली के प्रस्ताव पर स्वीकृति
सीएम नीतीश कुमार ने खेल विभाग में 98 पदों पर बहाली के प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति दे दी। वहीं अब हर पंचायत में खेल क्लब बनाने के फैसले पर भी मुहर लगी है। सरकार ही क्लब बनाएगी और खिलाड़ियों को इससे जोड़ेगी। इधर, 22 से 26 जुलाई विधानमंडल का मानसून सत्र बुलाने का फैसला लिया गया है। इस सत्र में कुल पांच बैठक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed