फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: 200 boys of Purnia Bengal taken hostage; Fraud on the pretext of job, Purnia police arrested

Bihar Job Scam: बिहार में बड़ा नौकरी घोटाला, बंगाल के 200 लड़के बंधक; फर्जीवाड़े का तरीका जान हो जाएंगे हैरान

Wed, 18 Sep 2024 05:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 18 Sep 2024 05:17 PM IST
सार

Bihar News: सात लोगों की टीम इस पूरे फर्जीवाड़े को अंजाम देती थी। इसमें चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्णिया पुलिस ने सदर थाना में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: 200 boys of Purnia Bengal taken hostage; Fraud on the pretext of job, Purnia police arrested
पुलिस ने बंधक बनाए गए लड़को को मुक्त करवाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में नेटवर्किंग और नौकरी देने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने मंगलवार की देर रात रामबाग पिंक सिटी के कई लॉज में छापामारी कर 200 से ज्यादा लड़कों को मुक्त कराया है। लड़कों का कहना है कि वे लोग बंगाल के रहने वाले हैं और जहांगीर आशीष और कैसर उन लोगों को यहां नौकरी देने के नाम पर बुलाया था। पूर्णिया पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि भोले-भाले लोगों को नौकरी के नाम पर बुलाया जाता था और ट्रेनिंग के नाम पर पैसे वसूले जाते थे और यहां आने पर उन्हें बंधक बना लिया जाता था। यहां आयुर्वेद की कंपनी के नाम पर बुलाया जाता था।

विज्ञापन

 
सात लोगों का गिरोह करता था फर्जीवाड़ा
उन्होंने बताया कि सात लोगों की टीम इस पूरे फर्जीवाड़े को अंजाम देती थी। इसमें चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि अभी भी इस गिरोह का मास्टरमाइंड नहीं पकड़ा गया है। इस मामले में सदर थाना में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में जहांगीर आशीष, कैसर, रोहित और सोनू शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन


नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाते थे
मामले की जांच में पता चला है कि आरोपी लोगों को नौकरी देने के नाम पर पूर्णिया बुलाते थे और फिर उन्हें बंधक बना लेते थे। वे लोगों से पैसे वसूलते थे और उन्हें आयुर्वेद की कंपनी में काम करने के लिए मजबूर करते थे।पुलिस ने बताया कि यह मामला बहुत बड़े स्तर पर चल रहा था और कई राज्यों के लोग इसमें शामिल थे। पुलिस ने इस मामले में और भी गिरफ्तारियां करने की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed