फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: 17 year old girl murdered in Gaya, killers were trying to burn the dead body.

Bihar News : 17 साल की लड़की की लाश जला रहे थे हत्यारे, ग्रामीणों को देखकर भागे; पुलिस ने इसे हिरासत में लिया

Wed, 25 Oct 2023 04:28 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 25 Oct 2023 04:28 PM IST
सार

Gaya News : पुलिस ने शक के आधार पर मृत लड़की की मां को हिरासत में लिया। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Bihar News: 17 year old girl murdered in Gaya, killers were trying to burn the dead body.
यूपी क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गया के फहतेपुर थाना क्षेत्र में 17 साल की लड़की की अर्धजली लाश मिली है। हत्यारों ने पहले उसे मार डाला फिर से साक्ष्य मिटाने के लिए लाश जलाने लगे। ग्रामीणों ने आग की लपटों को देखा तो वहां पहुंचे। लोगों को अपनी ओर आते देख हत्यारे वहां से फरार हो गए। लाश जलते देख ग्रामीण दंग रह गए। किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना फहतेपुर थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव के समीप स्थित पईन के पास की है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस ने लड़की की मां को लिया हिरासत में
इधर, लाश मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया और जांच में जुट गई। जांच के कारण पुलिस को लड़की की मां पर शक हुआ। पुलिस ने शक के आधार पर मृत लड़की की मां को हिरासत में लिया। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। मरने वाली लड़की की पहचान फहतेपुर थाना क्षेत्र के केतरा गांव की रहने वाली 17 वर्षीय श्री कुमारी उर्फ लैला कुमारी के रूप में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करने लगे लोग
वहीं लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे की गिरफ्तारी करे। बता दें कि फहतेपुर थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व गया जिले के बेलागंज के रहने वाला एक युवक को गोली मार कर हत्या कर दिया गई थी। उक्त मामले का खुलासा गया के सीनियर एसपी आशीष भारती ने किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed