{"_id":"64243a1b1b0b832c200d8713","slug":"bihar-news-16-year-old-girl-gangraped-in-khagaria-5-youths-raped-her-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग के साथ हैवानियत : अगवा कर बगीचा ले गए 5 हैवान, गैंगरेप कर फोटो खींचा; ऐसी धमकी दी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग के साथ हैवानियत : अगवा कर बगीचा ले गए 5 हैवान, गैंगरेप कर फोटो खींचा; ऐसी धमकी दी...
Wed, 29 Mar 2023 06:46 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 29 Mar 2023 06:46 PM IST
सार
Bihar: खगड़िया में 16 साल की लड़की से गैंगरेप हुआ है। लड़की रात में शौच के लिए निकली थी, तभी पहले से घात लगाए 5 दरिंदो ने उसे अगवा कर लिया। इसके बाद बगीचा जगह ले गए और बारी-बारी से रेप किया।
विज्ञापन
गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खगड़िया में 16 साल की लड़की से गैंगरेप हुआ है। लड़की रात में शौच के लिए निकली थी, तभी पहले से घात लगाए 5 दरिंदो ने उसे अगवा कर लिया। इसके बाद सुनसान जगह ले गए और बारी-बारी से रेप किया। इतना ही नहीं दरिंदों ने रेप के बाद लड़की का न्यूड फोटो भी खींच लिया। इसके बाद धमकी दी कि अगर किसी को रेप के बारे में बताया तो फोटो वायरल कर दूंगा। लड़की सहम गई। वह घर लौटी तो परिजन उसकी हालत देख पूछताछ किया तो आपबीती सुनाई तो सब दंग रह गए।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया
परिजनों ने एक दिन बाद महिला थाने में FIR दर्ज करवाया। परिजनों ने गांव के सिंटू और मुन्ना समेत 5 लोगों पर नामजद FIR दर्ज करवाई। महिला थाना प्रभारी सुधा कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया और कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया है। मेडिकल जांच में लिए गए सैंपल को FSL जांच के लिए भागलपुर भेजा गया है। हालांकि किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
बगीचा में लेकर जाकर किया रेप
पीड़िता के पिता ने बताया कि 27 मार्च को करीब 12 बजे रात्रि में उनकी बेटी घर के पास शौच करने गई थी। वहां पांच अपराधी घात लगाकर छिपे हुए थे। अपराधियों ने बेटी को अगवा कर लिया और पांच सौ मीटर दूर बगीचा में ले गए। वहां पांचों ने एक-एक कर बेटी का रेप किया और नग्न अवस्था में फोटो खींच कर धमकाया। कहा कि इस बारे में किसी को मत बोलना वर्ना फोटो वायरल कर दूंगा। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद हमलोग दहशत में हैं। आरोपी पक्ष दबंग हैं। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।
विज्ञापन