{"_id":"67cd198ecc6e01490d0c1be1","slug":"bihar-news-15-year-old-boy-murdered-in-gaya-bihar-police-engaged-in-investigation-naxal-area-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नक्सल इलाके में 15 साल के लड़के की निर्मम हत्या, अपराधियों ने गला काटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नक्सल इलाके में 15 साल के लड़के की निर्मम हत्या, अपराधियों ने गला काटकर मार डाला
Sun, 09 Mar 2025 10:01 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 09 Mar 2025 10:01 AM IST
सार
बिहार के गया जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अपराधियों ने इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया है। वारदात के बाद इमामगंज एसडीपीओ, एसएसबी व अन्य थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का केस
विस्तार
गया के इमामगंज अंतर्गत सलैया थाना क्षेत्र के सरदामा गांव में अपराधियों ने 15 साल के लड़के की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सरदामा गांव के रहने वाले मुखदेव यादव के 15 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार में रूप में हुई। इधर, घटना की सूचना मिलने ही इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार, सलैया थानेदार श्रीनारायण यादव, कोठी थानेदार संजीत कुमार सहित एसएसबी के अधिकारी और जवानों घटनास्थल पर पहुंचे कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।
हत्या का कारण का अब तक पता नहीं चला
इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि सलैया थाना क्षेत्र के सरदामा गांव में एक बच्चे को अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियारों से हमला कर गला काटकर हत्या कर दिया है। इसके सूचना के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज भेजा रहा है। हालांकि हत्या के कारण का अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। जल्द ही इस घटना में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे लोग
इधर, इमामगंज क्षेत्र में लगातार हो रही घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। लोगों में दशहत का माहौल है। वह पुलिस से अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।