{"_id":"5f0689576ffb13570b1b2bac","slug":"bihar-muzaffarpue-court-dismisses-case-filed-against-bollywood-veterans-for-sushant-singh-rajput-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: सुशांत की मौत के लिए बॉलीवुड के दिग्गजों के खिलाफ दायर मामले को अदालत ने किया खारिज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: सुशांत की मौत के लिए बॉलीवुड के दिग्गजों के खिलाफ दायर मामले को अदालत ने किया खारिज
Thu, 09 Jul 2020 08:34 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, मुजफ्फरपुर
पीटीआई, मुजफ्फरपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 09 Jul 2020 08:34 AM IST
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत ने युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दुखद निधन को लेकर बॉलीवुड की बडी हस्तियों जैसे सलमान खान, करण जौहर, एकता कपूर, आदित्य चोपड़ा और संजय लीला भंसाली के खिलाफ दायर एक परिवाद पत्र को बुधवार को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मुकेश कुमार ने स्थानीय अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा द्वारा दायर उक्त परिवाद को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह मामला उनकी अदालत के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। उल्लेखनीय है कि 34 वर्षीय सुशांत 14 जून को मुंबई के बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।
विज्ञापन
ओझा ने सलमान खान, करण जौहर, एकता कपूर, आदित्य चोपड़ा और संजय लीला भंसाली पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए 17 जून को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में भादवि की धाराओं 306, 109, 504 और 506 के तहत उक्त परिवाद दायर किया था।
विज्ञापन
ओझा ने कहा कि 'मैं जिला अदालत के समक्ष मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के फैसले को चुनौती दूंगा। सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बिहार दुख की लहर में है । हमें उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रयास करना चाहिए।’