फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Murder of woman in Begusarai, police raised dead body from funeral pyre, dowry death, crime news

Bihar : बेगूसराय में पुलिस ने नवविवाहिता की चिता से उठाई लाश ; परिजन बता रहे हत्या, ससुराल के लोग हर्ट अटैक

Thu, 08 Jun 2023 06:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 08 Jun 2023 06:02 PM IST
सार

बिहार में एक नवविवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। इस घटना में मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि मृतका के ससुराल पक्ष के लोग इसे हार्ट अटैक से मौत की बात बता रहे हैं। 

विज्ञापन
Bihar: Murder of woman in Begusarai, police raised dead body from funeral pyre, dowry death, crime news
मृतका नंदिनी और उसका आरोपी पति सिंटू उर्फ रिक्की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में एक नवविवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। इस घटना में मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि मृतका के ससुराल पक्ष के लोग इसे हार्ट अटैक से मौत की बात बता रहे हैं। हलांकि लड़की के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने अर्थी से लड़की के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। मामला बेगूसराय जिला के साम्हो थाना क्षेत्र अंतर्गत सलहा बिंदटोली का है। मृतका सहरसा जिला के सोनबरसा निवासी संतोष साह की पुत्री नंदनी कुमारी (19) है।

विज्ञापन


क्या है मामला 
नंदनी के पति सिंटू उर्फ रिक्की का कहना है कि बीती रात नंदनी को अचानक हार्टअटैक और चक्कर होने की शिकायत हुई। ससुराल के लोग उसे चिकित्सक के पास ले जाने लगे लेकिन इससे पहले कि उसे ले जाते और उसका इलाज करवा पाते, नंदिनी की मौत हो गई। फिर वे लोग नंदिनी का अंतिम संस्कार करने की प्रक्रिया में जुट गए। उधर किसी व्यक्ति ने इस बात की जानकारी नंदिनी के मायके वालों को दे दिया। बेटी की मौत की सूचना मिलते ही नंदिनी के पिता ने घटना की जानकारी साम्हो थाना को दी
विज्ञापन


मायके पक्ष ने इसे हत्या बताया जबकि ससुराल के लोग हार्ट अटैक 
लड़की के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि मृतका के ससुराल वाले ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि लड़की को पहले से चक्कर आता था। ससुराल पक्ष का यह भी कहना है कि पूर्व में भी मृतका नंदनी कुमारी को चक्कर आने की बीमारी थी और इसके लिए झाड़-फूंक करवा कर उसे जंतर भी पहनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने किया था लव मैरेज 
परिजनों का कहना है कि 4 माह पूर्व बिंद टोली निवासी अशोक साह के पुत्र सिंटू उर्फ रिक्की की शादी सहरसा जिला के सोनबरसा निवासी नंदनी कुमारी से हुई थी। दोनों ने प्रेम संबंध में स्वेच्छा से अपनी शादी किया था। नंदनी कुमारी सिंटू उर्फ रिक्की के बड़े भाई की शाली थी और सिंटू अक्सर अपने बड़े भाई के ससुराल जाया करता था। इसी दौरान दोनों की आंखें चार हुई और दोनों में प्रेम संबंध हो गया। तत्पश्चात दोनों ने स्वेच्छा से शादी कर ली। परिजनों के अनुसार उनकी शादी में किसी भी प्रकार का परिवार वालों के द्वारा विरोध नहीं किया गया था।


क्या कहती है पुलिस 
स्थानीय पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस शव को खोजते हुए वहां पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की घटना की सच्चाई क्या है।
 फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed