फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Municipal Election: Domination of half the population in the elections of 31 municipal bodies, BJP, JDU

Bihar Municipal Election : 31 नगर निकायों के चुनाव में भी आधी आबादी का दबदबा, 430 महिलाएं वार्ड पार्षद बनीं

Mon, 12 Jun 2023 09:11 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 12 Jun 2023 09:11 AM IST
सार

State Election Commission Bihar 2023 : पटना नगर निगम के वार्ड 58 के पार्षद चुनाव में मेयर सीता साहू की बहू श्वेता कुमार ने अपनी प्रतिद्वंदी पूजा कुमारी को 1602 वोट से हरा दिया।

विज्ञापन
Bihar Municipal Election: Domination of half the population in the elections of 31 municipal bodies, BJP, JDU
नगर निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के 31 नगर निकायों के 805 खाली पदों पर 11 जून को रिजल्ट आ गया। 58 केंद्रों पर काउंटिंग शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। इसमें कुल 18 नगर परिषद और 10 नगर पंचायत क्षेत्र के चुनाव परिणाम आए। कुल 741 वार्ड पार्षद पद के लिए हुए चुनाव में महिलाओं 430 और पुरुषों को 311 पद पर जीत मिली। चुनाव में 32 मुख्य पार्षद भी चुन लिए गए। सबसे चर्चित सीट रहे सहरसा नगर निगम के मेयर पद पर हुए चुनाव में दिवंगत भाजपा विधायक की पत्नी बैन प्रिया ने जदयू सांसद दिनेश चंद्र यादव की पत्नी रेणु सिन्हा को हराया। वहीं भाजपा MLA विनय बिहारी की पत्नी भी हारीं। नगर पालिका आम / उप निर्वाचन में 9 वार्ड पार्षद निर्विरोध पहले ही थे।

विज्ञापन


पति के हत्यारोपी को रीना देवी ने हराया
इधर, नरकटियागंज नगर परिषद से मुख्य वार्ड पार्षद के पद पर रीना देवी ने राधेश्याम तिवारी को हराया। यह वही राधेश्याम हैं, जिन पर रीना देवी के पति राजेश श्रीवास्तव के हत्या का आरोप है। नवगठित मच्छरगांवा नगर पंचायत में सभापति के पद अश्विनी कुमार जीते। इधर, उप मुख्य पार्षद के 32 विजेताओं में पुरुषों की संख्या 19 है। मुख्य पार्षद के 32 विजेताओं में 17 पुरुष हैं। जिन सीटों पर किसी कारणवश चुनाव नहीं हो सका था या जिनके विजेताओं की असामयिक मौत से पद खाली हुआ, वहां यह चुनाव हुआ था।
विज्ञापन


पटना मेयर की बहू 1602 वोट से जीतीं
कुल 805 विजेताओं में 458 मिहला और 347 पुरुष हैं। बिहार में इस बार नगर निकाय चुनाव में मेयर (मुख्य पार्षद) भी सीधे आम वोटरों ने चुने हैं। पटना नगर निगम के वार्ड 58 के पार्षद चुनाव में महापौर सीता साहू की बहू श्वेता कुमार ने अपनी प्रतिद्वंदी पूजा कुमारी को 1602 वोट से हरा दिया। मधुबनी नगर निगम के पहले मेयर पद पर अरुण राय और डिप्टी मेयर के पद पर अमानुल्लाह खान ने जीत दर्ज की। अरुण राय को कुल 22566 वोट मिले, वहीं दूसरे स्थान पर रहे असलम अंसारी को 13699 वोट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed