फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Mother and daughter commit suicide in Gopalganj: Love affair, marriage: Bihar Police investigation

Bihar News: बिहार में एक साथ दो आत्महत्या, प्रेमी घर जाकर प्रेमिका और उसकी मां जहर खाकर दे दी जान; जानिए कारण

Fri, 31 Jan 2025 11:59 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 31 Jan 2025 11:59 AM IST
सार

Gopalganj News: कुचायकोट थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मां-बेटी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। प्रथमदृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। 

विज्ञापन
Bihar: Mother and daughter commit suicide in Gopalganj: Love affair, marriage: Bihar Police investigation
काजल और सूरज मिश्रा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के दयाराम मठिया गांव में मां और बेटी ने सुसाइड कर लिया। हैरान करने वाली बात यह भी है कि लड़की अपनी मां के साथ प्रेमी के घर गई। मां-बेटी ने लड़के वालों पर शादी का दबाव बनाया। अचानक विवाद होने लगा। देखते ही देखते मां-बेटी ने जहर खाकर लिया। आननफानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन डॉक्टर ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मृत की पहचान पश्चिमी चम्पारण जिले के ठकराहा थाना क्षेत्र के ठकराहा गांव निवासी हरेंद्र मिश्रा की पत्नी मीरा देवी और बेटी काजल मिश्रा के रूप में किया गया। 

विज्ञापन


इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई
घटना के मामले में डायल 112 के सुग्रीव कुमार ने बताया कि उनके मोबाइल पर कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर दयाराम मठिया गांव निवासी हरेंद्र मिश्रा द्वारा फोन कर बताया गया कि मृतका काजल कुमारी और उसकी मां मृतका मीरा देवी उसके घर पहुंची है और हंगामा कर रही है साथ ही जहर खा ली है। जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच कर दोनों को अचेतावस्था में तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने तत्काल प्राथमिक उपचार करना शुरू कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई है।  इसकी सूचना कुचायकोट थाना की पुलिस को दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


हरेंद्र मिश्रा को हिरासत में लिया गया
वहीं इस मामले में में कुचायकोट थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि जलालपुर दयाराम मठिया गांव निवासी हरेंद्र मिश्रा  के बेटा सूरज मिश्रा का ठकराहा गांव में रिलेशन था जहां उसका आना जाना होता था। इस दौरान ठकराहा गांव निवासी मंतोष मिश्रा के बेटी काजल मिश्रा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन किसी कारणवश शादी नहीं हुई। इसको लेकर मृतका ने बगहा थाना में लिखित आवेदन भी दी थी। लेकिन गुरुवार की रात दोनों मां बेटी सूरज मिश्रा के घर पहुंची और शादी का दबाव देने लगी। इसी बीच बात विवाद हुआ और दोनो मां बेटी ने जहर खा ली। सूरज के पिता हरेंद्र मिश्रा द्वारा डायल 112 को सूचना दी। सूचना पाकर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और अचेत मां बेटी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाई लेकिन इलाज के दौरान देर रात करीब दो बजे दोनो की मौत हो गई है। इस घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दी गई है। जबकि हरेंद्र मिश्रा को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed