Bihar News : बेगूसराय में मोबाइल चोर को बेरहमी से पीटा, मेले में महिला का मोबाइल चुराकर भाग रहा था
एसआई सुभाष कुमार ने बताया है कि महिला से मोबाइल छीनकर युवक भाग रहा था। तभी कुछ मेला देखने आए आसपास के लोगों और महिला ने उसे युवक को पकड़ लिया और उसे जमकर पिटाई कर दिया है।
विस्तार
बेगूसराय में भीड़ का क्रूर चेहरा देखने को मिला। जहां मोबाइल चोरी के आरोप में भीड़ ने एक युवक की पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। बताया जा रहा है की भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर बाजार स्थित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला देखने आए एक महिला से एक युवक द्वारा मोबाइल छीनकर भाग रहा था तभी आसपास और महिला ने खदेड़ कर युवक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। इतना ही नहीं देखने आए लोगों ने भी युवक को पीटना शुरू कर दिया।
आरोपी युवक लगातार लोगों से रहम की भी मांगते रहा लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। और, युवक की जमकर धुनाई करते रहे। जब युवक बेहोश हो गया तब लोगों ने पिटाई बंद की। स्थानीय लोगों ने बताया है कि मेला देखने आई एक महिला से आरोपी युवक मोबाइल छीनकर भाग रहा था। महिला ने अपना साहस की परिचय देते हुए चोर चोर कर चिल्लाना शुरू कर दिया और महिला चोर के पीछे दौड़ने लगा। दौड़ते देखा महिला को लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। पिटाई देख कुछ स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना भगवानपुर थाना पुलिस को दी।
इधर, भगवानपुर थाने की पुलिस ने इस घटना की सूचना मेला प्रभारी एसआई सुभाष कुमार को दी। आननफानन में एसआई सुभाष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर भीड़ से युवक को बचाकर हिरासत में ले लिया और थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। इस घटना के संबंध में एसआई सुभाष कुमार ने बताया है कि एक महिला से मोबाइल छीनकर युवक के द्वारा भाग रहा था। तभी कुछ मेला देखने आए भीड़ और महिला ने उसे युवक को पकड़ लिया और उसे जमकर पिटाई कर दिया है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।