फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Mobile thief brutally beaten in Begusarai, was running away after stealing a woman mobile in the fair.

Bihar News : बेगूसराय में मोबाइल चोर को बेरहमी से पीटा, मेले में महिला का मोबाइल चुराकर भाग रहा था

Fri, 30 Aug 2024 08:26 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 30 Aug 2024 08:26 AM IST
सार

एसआई सुभाष कुमार ने बताया है कि महिला से मोबाइल छीनकर युवक भाग रहा था। तभी कुछ मेला देखने आए आसपास के लोगों और महिला ने उसे युवक को पकड़ लिया और उसे जमकर पिटाई कर दिया है। 

विज्ञापन
Bihar: Mobile thief brutally beaten in Begusarai, was running away after stealing a woman mobile in the fair.
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में भीड़ का क्रूर चेहरा देखने को मिला। जहां मोबाइल चोरी के आरोप में भीड़ ने एक युवक की पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। बताया जा रहा है की भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर बाजार स्थित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला देखने आए एक महिला से एक युवक द्वारा मोबाइल छीनकर भाग रहा था तभी आसपास और महिला ने खदेड़ कर युवक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। इतना ही नहीं  देखने आए लोगों ने भी युवक को पीटना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन

 

आरोपी युवक लगातार लोगों से रहम की भी मांगते रहा लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। और, युवक की जमकर धुनाई करते रहे। जब युवक बेहोश हो गया तब लोगों ने पिटाई बंद की। स्थानीय लोगों ने बताया है कि मेला देखने आई एक महिला से आरोपी युवक मोबाइल छीनकर भाग रहा था। महिला ने अपना साहस की परिचय देते हुए चोर चोर कर चिल्लाना शुरू कर दिया और महिला चोर के पीछे दौड़ने लगा। दौड़ते देखा महिला को लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। पिटाई देख कुछ स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना भगवानपुर थाना पुलिस को दी। 

विज्ञापन

 

इधर, भगवानपुर थाने की पुलिस ने इस घटना की सूचना मेला प्रभारी एसआई सुभाष कुमार को दी। आननफानन में एसआई सुभाष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर भीड़ से युवक को बचाकर हिरासत में ले लिया और थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। इस घटना के संबंध में एसआई सुभाष कुमार ने बताया है कि एक महिला से मोबाइल छीनकर युवक के द्वारा भाग रहा था। तभी कुछ मेला देखने आए भीड़ और महिला ने उसे युवक को पकड़ लिया और उसे जमकर पिटाई कर दिया है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed