{"_id":"6742e245133d72738f0cc199","slug":"bihar-many-candidates-got-less-votes-than-nota-in-belaganj-imamganj-assembly-by-elections-nda-won-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: इन दो विधानसभा उपचुनाव में नोटा से भी कम वोट मिले 10 से अधिक प्रत्याशियों को, दोनों जगह NDA की हुई जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: इन दो विधानसभा उपचुनाव में नोटा से भी कम वोट मिले 10 से अधिक प्रत्याशियों को, दोनों जगह NDA की हुई जीत
Sun, 24 Nov 2024 01:52 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 24 Nov 2024 01:52 PM IST
सार
By Elections News : उपचुनाव में प्रत्याशियों ने जबरदस्त ताकत झोंकी थी। लेकिन, अधिक मतदाताओं ने दो पार्टी को छोड़ शेष को सिरे से नकार दिया। वहीं गया जिले के दोनों विधानसभा उपचुनाव में कई प्रत्याशियों का जमानत जब्त हो गया।
विज्ञापन
गया कॉलेज में मतगणना केंद्र बनाया गया था।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार उपचुनाव में गया जिले के बेलागंज और इमामगंज विधानसभा में एक दर्जन से अधिक प्रत्याशियों को नोट से भी कम वोट मिले। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 14 राउंड के मतगणना के बाद रिजल्ट जारी किया गया। बेलागंज विधानसभा उपचुनाव में 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। उसमें नोटा में 5819 वोट पड़े। बेलागंज में चौथे स्थान पर नोटा ही रहा।
विज्ञापन
बेलागंज में नोटा को 5819 वोट मिले
बेलागंज विधानसभा प्रत्याशियों में जदयू की मनोरमा देवी 73334, राजद के विश्वनाथ सिंह 51943, जन सुराज के मो. अमजद 17285, AIMIM के जमीन अली हस्सान 3533, निर्दलीय विश्वनाथ यादव 2191, निर्दलीय काशी प्रसाद 2034, निर्दलीय चंदन कुमार 1449, राष्ट्रीय जनतांत्रिक मोर्चा के अभिषेक कुमार 1045, निर्दलीय प्रियंका कुमारी 913, निर्दलीय लालू यादव 913, समाजवादी लोक परिषद के मुन्ना कुमार 524, नेशनल रोड मैप पार्टी के तर्वेज आलम 436, निर्दलीय- तनवीर खान 411, किसान संघर्ष समिति के मंजय कुमार 319 और नोटा में 5819 मत पड़े।
विज्ञापन
इमामगंज विधानसभा में नोटा पर पड़े चार हजार से अधिक
इसी तरह इमामगंज विधानसभा उपचुनाव में कुल नौ प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे थे। वहीं कई प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले। इमामगंज विधानसभा में नोटा पर कुल 4222 वोट पड़े। यहां हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर दीपा कुमारी 53435, राजद रौशन कुमार 47490, जन सुराज जितेन्द्र पासवान 37103, AIMIM कंचन पासवान 7493, आज़ाद समाज पार्टी विश्वास मांझी 4819, निर्दलीय आयुष कुमार 3735 मत पिपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया प्रभात निरंजन 2139, स्वाधीनता पार्ट नीलम कुमारी 1958, निर्दलीय मुकेश कुमार को 1569 और नोटा में 4222 वोट पड़े। हालांकि इस उपचुनाव में प्रत्याशियों ने जबरदस्त ताकत झोंकी थी। लेकिन, अधिक मतदाताओं ने दो पार्टी को छोड़ शेष को सिरे से नकार दिया। वहीं गया जिले के दोनों विधानसभा उपचुनाव में कई प्रत्याशियों का जमानत जब्त हो गया।
विज्ञापन