{"_id":"63e4ca42df2c218e50051bce","slug":"bihar-man-kept-playing-with-snake-in-siwan-a-mistake-took-his-life-2023-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीवान में जहरीले सांप से खेलता रहा शख्स, एक गलती ने ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीवान में जहरीले सांप से खेलता रहा शख्स, एक गलती ने ले ली जान
Thu, 09 Feb 2023 06:54 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 09 Feb 2023 06:54 PM IST
सार
बिहार के सीवान जिले में एक युवक को सांप ने होंठ पर काट लिया। वह सांप को गले में लटकाकर घूम रहा था। इसी दौरान सांप के फन को मुंह में डाल लिया। सांप के काटने से उसकी कुछ ही देर बाद मौत हो गई।
विज्ञापन
सांप से खेलता रहा शख्स
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सीवान जिले में सांप एक युवक की जिंदगी का काल बन गया। युवक को सांप ने होंठ पर काट लिया, वह सांप को गले में लटकाकर घूम रहा था। इसी दौरान सांप के फन को मुंह में डाल लिया। सांप के काटने से उसकी कुछ ही देर बाद मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि इसका वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि युवक कोबरा के साथ करतब दिखा रहा है। वह कभी सांप को गले में लपेटता, कभी उसे हाथ में रखकर घुमाता। कहता है, अगर मेरे मुंह में विष दे देंगे तो मर जाऊंगा, ये मेरे गुरु हैं। यह कहकर वह सांप को मुंह में डाल लेता है। ऐसा एक बार नहीं, बल्कि तीन चार बार ऐसे ही करता है। इस जानलेवा खेल में कोबरा ने युवक के होंठ पर काट लेता है। इसमें उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार की जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा गांव की है। युवक का नाम इंद्रजीत राम (30) है।
विज्ञापन
नशे में था युवक...
युवक नशे में था, वह घर के पास ईंट को हटा रहा था। इसी दौरान ईंट के बीच से सांप निकल आया। कुछ लोगों ने सांप के ऊपर डीजल डाल दिया। इससे सांप कुछ देर के लिए बेहोश हो गया। इंद्रजीत ने सांप को पकड़ लिया। वह सांप को सामने रख कर जोर-जोर से बात करने लगा। फिर अपने सिर को उसके सामने झुका लेता। इस दौरान लोगों की भीड़ जुट गई। इंद्रजीत के इस खेल का लोगों ने मोबाइल पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
इंद्रजीत सांप को पकड़कर गले में लटकाया और गांव में घूमने लगा। कुछ देर बाद उसके फन को पकड़ अपने मुंह में डाल लेता। यह खेल कुछ देर तक चलता रहा। इसी बीच सांप ने उसे डंस लिया। स्थानीय लोगों ने उसे सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।