{"_id":"634d0301564e2851751dc27f","slug":"bihar-man-arrested-for-calling-dgp-posing-as-judge-of-patna-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: हाईकोर्ट का फर्जी जज बनकर DGP को फोन करना पड़ गया भारी, धरा गया IAS-IPS का दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: हाईकोर्ट का फर्जी जज बनकर DGP को फोन करना पड़ गया भारी, धरा गया IAS-IPS का दोस्त
Mon, 17 Oct 2022 12:59 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:59 PM IST
सार
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कई राज उगले हैं। अभिषेक ने कबूल किया है कि वह तत्कालीन अफसर को बचाने के लिए डीजीपी को फोन कर दबाव बनाता था। इतना ही नहीं इसी तरह वह अन्य लोगों को भी फोन लगाकर अपना काम निकलवाता था।
विज्ञापन
फर्जी कॉल
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना हाईकोर्ट का फर्जी जज बनकर डीजीपी को फोन करना एक शख्स को भारी पड़ गया। एक आईपीएस अधिकारी की सिफारिश के लिए किए गए फोन के बाद पुलिस ने फर्जी जज को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान अभिषेक अग्रवाल के रूप में हुई है। पुलिसिया पूछताछ में व्यक्ति ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
जांच में सामने आया है कि शराब के मामले में आरोपी आईपीएस अधिकारी को बचाने के लिए अभिषेक ने डीजीपी तक को फोन मिलाकर दबाव बनाया। हालांकि, कुछ ही घंटे में पूरा मामला सामने आ गया। आरोपी अभिषेक के साथ तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पूछताछ में उगले कई राज
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कई राज उगले हैं। अभिषेक ने कबूल किया है कि वह तत्कालीन अफसर को बचाने के लिए डीजीपी को फोन कर दबाव बनाता था। इतना ही नहीं इसी तरह वह अन्य लोगों को भी फोन लगाकर अपना काम निकलवाता था। उसके पास से नौ सिम कार्ड व दर्जनों मोबाइल फोन मिले हैं। 2018 में एक मामले में अभिषेक को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भी भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
कई अधिकारियों के साथ उठना-बैठना
जांच में सामने आया है कि अभिषेक का कई बड़े-बड़े अधिकारियों के साथ उठना बैठना था। समाज में रौब जमाने के लिए वह अक्सर अधिकारियों व नेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करता था। उसने दो आईपीएस अधिकारियों को भी इसी तरह ठगी का शिकार बनाया था। यहां तक कि कई बार वह गृहमंत्री का पीएस बनकर भी अफसरों को फोन कर चुका है।