{"_id":"685e8d99fe56d9448105caff","slug":"bihar-mahagathbandhan-tejashwi-cm-face-akhilesh-singh-statement-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 'महागठबंधन एकजुट होकर लड़ेगा चुनाव', डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह बोले- तेजस्वी होंगे मुख्यमंत्री पद का चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 'महागठबंधन एकजुट होकर लड़ेगा चुनाव', डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह बोले- तेजस्वी होंगे मुख्यमंत्री पद का चेहरा
Fri, 27 Jun 2025 05:55 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 27 Jun 2025 05:55 PM IST
सार
राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने जहानाबाद में स्पष्ट किया कि बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे होंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जहानाबाद पहुंचे कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने साफ तौर पर कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी प्रसाद यादव ही होंगे। उन्होंने कहा कि आज भी विधानसभा में महागठबंधन के सभी विधायक तेजस्वी यादव के नेतृत्व में काम कर रहे हैं, और कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी उन्हें ही सौंपी गई है।
कांग्रेस नेता ने बताया कि सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में कई दौर की बातचीत हो चुकी है और समय आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि महागठबंधन मिलकर आगामी चुनाव लड़ेगा और जीत दर्ज करेगा। डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि "अब उनकी हालत ठीक नहीं है, वह अचेत अवस्था में हैं और बिहार की जनता उन्हें नकार चुकी है।" उन्होंने दावा किया कि इस बार जनता ने उन्हें सत्ता से हटाने का मन बना लिया है।
यह भी पढ़ें: मुंगेर में पानी के तेज बहाव में बह गया डायवर्सन, आवागमन ठप; कई स्कूली बच्चे फंसे
विज्ञापन
एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में भले ही कांग्रेस को बहुमत नहीं मिला, लेकिन झारखंड की तरह बिहार में भी महागठबंधन की सरकार बनेगी और एनडीए को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष इश्तियाक अहमद, रूद्रेश शर्मा, कन्हैया जी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा से उनके आवास पर मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। फिलहाल गोपाल शर्मा अस्वस्थ हैं और चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।