फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar: madhepura rape case

पढ़िए तंत्र-मंत्र, बलात्कार और बदले की अजब कहानी

Fri, 01 Aug 2014 01:52 PM IST
Updated Fri, 01 Aug 2014 01:52 PM IST
विज्ञापन
bihar: madhepura rape case

झाड़फूंक के नाम पर कब तक तांत्रिक भोली भाली जनता को मूर्ख बनाते रहेंगे? कब तक मासूम लोगों को तंत्र विद्या के नाम पर ठगा जाता रहेगा? कब तक होते रहेंगे ऐसे अपराध? ये वो सवाल हैं जो अक्सर जनता के जेहन में कौंधते तो हैं लेकिन इसके खिलाफ ना तो जनता कुछ करती है और ना ही प्रशासन।

विज्ञापन


बिहार से एक ऐसा मामला सामने आया है जो चौंका देने वाला है, हैरान कर देने वाला है और आंखें खोल देने वाला है। आगे की स्लाइडों में हम आपको बताएंगे जुर्म की ऐसी कहानी जो आपके भी होश उड़ा देगी।

विज्ञापन

तांत्रिक ने किया रेप!

bihar: madhepura rape case

बिहार के मधेपुरा में रहने वाली एक लड़की की तबियत अचानक खराब हुई तो परिजन उसे एक तांत्रिक के पास ले गए। खास बात ये थी कि तांत्रिक महेंद्र मेहता रिश्ते में लड़की का मौसा लगता था और पड़ोसी भी था।

तांत्रिक ने कुछ झाड़फूंक कर लड़की के परिजनों को मूर्ख बनाया और फिर एकांत पूजा के बहाने लड़की के साथ रेप किया। तांत्रिक से डर कर लड़की ने ये बात परिजनों से छुपाई लेकिन तांत्रिक ने उसे दोबारा हवस का शिकार बनाना चाहा।

स्थानीय अखबार प्रभात खबर के मुताबिक अगली बार लड़की ने साहस का परिचय दिया और तांत्रिक का लिंग काट दिया। इस मामले में महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और लड़की को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

एक महीने तक खामोशी क्यों?

bihar: madhepura rape case

अंग्रेजी अखबार TOI की खबर के मुताबिक रेप एक जुलाई को किया गया था और 30 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज की गई। इस मामले को दबाने के लिए तांत्रिक ने एक पंचायत भी कराई जिसमें पीड़ित को भी बुलाया गया।

पीड़ित ने अन्य के सामने घुटने टेकने से इंकार कर दिया और फिर पुलिस के पास पहुंच कर मामला दर्ज कराया। अखबार के मुताबिक जब लड़की अगली बार तांत्रिक के पास पहुंची तो वह अपने साथ एक चाकू और मोबाइल भी ले गई थी।

तांत्रिक की बातें उसने फोन में रिकॉर्ड कर ली थीं और इसके बाद उसने तांत्रिक के प्राइवेट पार्ट्स पर चाकू से हमला किया। तांत्रिक ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन लड़की वहां से भाग गई।

विज्ञापन

तांत्रिक की तलाश में पुलिस

bihar: madhepura rape case

मधेपुरा के कार्यवाहक एमपी कैलाश प्रसाद ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, पीड़ित के बयान ले लिए गए हैं और तांत्रिक को गिरफ्तार करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस बड़ी तत्परता से उसे तलाश कर रही है।

सोच कर देखिए कि हम साल 2014 में खड़े हैं लेकिन फिर भी इस झाड़फूंक और तंत्र मंत्र के चक्कर में उलझे हैं, चांद तक पहुंच गए, मंगल पर रोवर भेज दिया लेकिन अब भी इस तंत्र मंत्र के जाल से खुद को निकाल नहीं पाए।

आखिर कब निकलेंगे हम इस जाल से? कब अंधविश्वासों पर भरोसा करना छोड़ेंगे और कब पाखंडियों को पहचानना सीखेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed