{"_id":"653e2f7fbdac51be14057d3a","slug":"bihar-madhepura-murliganj-young-lady-deadbody-recovered-river-bank-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मधेपुरा में नदी किनारे युवती का शव बरामद, गला घोंट कर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मधेपुरा में नदी किनारे युवती का शव बरामद, गला घोंट कर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 29 Oct 2023 03:40 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 29 Oct 2023 03:40 PM IST
सार
बिहार के मधेपुरा में युवती का शव बरामद किया गया है। रघुनाथपुर गांव में नदी किनारे अर्धनग्न अवस्था में बरामद शव की हालत देखकर पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस मामला दर्ज कर अपराधी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
मधेपुरा में डेडबॉडी बरामद, युवती की हत्या की आशंका (प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में अपराध की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रघुनाथपुर गांव में नदी किनारे बांसबारी में एक युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ है। बांसवाड़ी में युवती का शव मिलने की खबर जंगल में लगी आग की तरह पूरे गांव में फैल गई।
सैकड़ों स्थानीय लोगों की भीड़ मौका-ए-वारदात पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मुरलीगंज थाना पुलिस को दी। थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार मौके पर दलबल के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ और प्रथम दृष्ट्या मिले सबूत के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि खेत की तरफ सुबह की सैर पर निकले लोगों को बांसवाड़ी में एक युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में दिखा। डेडबॉडी के दोनों हाथ बंधे हुए थे। मुंह कपड़े से बंधा हुआ था। पहली बार देखने पर ऐसा लगा जैसे युवती की हत्या गला दबाकर की गई है।
आपराधिक वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मुरलीगंज थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि घटनास्थल से एक एटीएम कार्ड और एक उत्तर ग्रामीण बैंक का ग्रीन कार्ड बरामद किया है। खबर लिखे जाने तक युवती की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने पंचनामे के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। अज्ञात शव बरामद होने को लेकर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मौत के कारण का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस छानबीन कर रही है।