{"_id":"64781e9a7c18fa27be0c9745","slug":"bihar-lucknow-s-food-trader-committed-suicide-by-jumping-from-six-floors-patna-police-patna-crime-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : लखनऊ के खाद्य व्यापारी ने पटना के छह तल्ला मंजिल से कूदकर किया सुसाइड, पुलिस ने बताई यह वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : लखनऊ के खाद्य व्यापारी ने पटना के छह तल्ला मंजिल से कूदकर किया सुसाइड, पुलिस ने बताई यह वजह
Thu, 01 Jun 2023 09:59 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 01 Jun 2023 09:59 AM IST
सार
पटना में लखनऊ के एक खाद्य व्यापारी ने छठे तले मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक विमल कुमार है। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
खाद्य व्यापारी विमल कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना के दानापुर में लखनऊ के एक खाद्य व्यापारी ने छठे तले मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना रूपसपुर थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान विमल कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर लिया था रुपया
पुलिस का कहना है कि लखनऊ के एक खाद्य व्यापारी विमल कुमार कुछ माह पूर्व दानापुर के सुदामा पैलेस के कुछ लोगों से खाद्य के एक कंपनी का फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ₹4 लाख रुपया लिया था। लेकिन पैसा लेने के बाद भी विमल कुमार के द्वारा फ्रेंचाइजी नहीं दिला सका। इस बात को लेकर विमल कुमार और रूपसपुर के निवासी के बीच काफी वाद विवाद भी हुआ। बताया जा रहा है कि विमल कुमार बुधवार को इसी मामले को लेकर पटना के रूपसपुर स्थित सुदामा पैलेस पहुंचे थे।
विज्ञापन
कमरे में कर दिया था बंद
रूपसपुर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि पैसा वसूली को लेकर खाद्य व्यापारी विमल कुमार को एक कमरे में बंद कर दिया गया था। उनलोगों का कहना था कि विमल कुमार जब तक पैसा नहीं दे देते तबतक वे लोग उन्हें छोड़ेंगे नहीं। यह कहते हुए उन्हें कमरे में बंद कर दिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि विमल कुमार किसी अनहोनी की डर से सुदामा पैलेस के छठी मंजिल से बुधवार की देर रात अपनी जान बचाने के लिए कूद पड़े। इसी क्रम में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस लखनऊ से उनके परिजनों को आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन