फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar lockdown 4 to start from today now shops open till 2pm restrictions continue

बिहार : लॉकडाउन-4 में आज सुबह 6 से 2 बजे तक खुलीं दुकानें, जानिए क्या है सहूलियत और सख्ती

Wed, 02 Jun 2021 08:16 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 02 Jun 2021 08:16 AM IST
सार

लॉकडाउन-4 में राज्य सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है। आज से राज्य में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक दुकानें और प्रतिष्ठान खोले गए हैं। हालांकि रियायत के साथ-साथ इसमें सख्ती भी बरतनी होगी। नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Bihar lockdown 4 to start from today now shops open till 2pm restrictions continue
राज्य में खुली दुकानें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बिहार में लॉकडाउन-4 आज से लागू है, लेकिन राज्य में सभी तरह की दुकानें और प्रतिष्ठान सशर्त खोले गए हैं। कुछ अतिरिक्त छूट के साथ  5 मई से लागू लॉकडाउन को 8 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। दुकानें सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुली रहेंगी। हालांकि इस दौरान सभी शिक्षण संस्थान, धार्मिक स्थल और सार्वजनिक स्थल और मॉल बंद रहेंगे। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करना होगा। नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। 

विज्ञापन


दरअसल लॉकडाउन-3 की मियाद मंगलवार को खत्म हो गई। 2 जून से लॉकडाउन-4 प्रभावी है, लेकिन पहले से लगाए गए कई प्रतिबंधों में रियायत देते हुए लॉकडाउन-4 लगाया गया है। इसमें सभी तरह की दुकानें एक दिन बीच कर खुलेंगी।  हालांकि आवश्यक वस्तुओं, खाद्य सामग्रियों व कृषि से संबंधित दुकानें रोज खुलेंगी। इनमें राशन, फल सब्जी, मांस-मछली, दूध, पीडीएस, बीज, खाद, कीटनाशक, कृषि यंत्रों की दुकानें शामिल है। वहीं अन्य प्रकार की दुकानें एक दिन बीच करके खुलेंगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए तय किया है कि कौन सी दुकानें किस दिन खुलेंगी। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानें खोलने का समय अब एक ही रहेगा। 
विज्ञापन


लॉकडाउन-4 के दौरान छूट मिलने वाली दुकानों को दो श्रेणियों में बांटा गया है। बताया गया है कि वैसी दुकानें जो श्रेणी-1 और 2 में शामिल नहीं हैं, वे मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को खुलेंगी। रविवार को सभी दुकानों को बंद रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रेणी-1 में आने वाली दुकानें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को खुलेंगी। इसमें कपड़ा दुकान, रेडिमेड कपड़ा की दुकान, पुस्तक, स्पोर्ट्स, सैलून, ऑटो मोबाइल्स, टायर एवंं ट्यूब, ल्यूब्रीकेंट की दुकानें शामिल हैं।


सरकारी दफ्तर में 25 फीसदी उपस्थिति
लॉकडाउन-4 के दौरान सभी सरकारी दफ्तर में 25 प्रतिशत उपस्थिति के साथ शाम चार बजे तक खुले रहेंगे। हालांकि इस दौरान निजी कार्यालयों को अभी खोलने की इजाजत नहीं दी गई है। बता दें कि लॉकडाउन-3 तक सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों को बंद कर दिया गया था। 


शैक्षणिक संस्थान, धार्मिक स्थल समेत कई चीजें बंद
राज्य सरकार के विद्यालय और कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों, धार्मिक स्थल समेत शॉपिंग मॉल, पार्क, जिम, सिनेमा हॉल, स्टेडियम बंद रहेंगे। राज्य सरकार के स्कूल और यूनिवर्सिटी की ओर से कोई परीक्षाएं आयोजित नहीं की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed