{"_id":"5f16d8828ebc3e6382312fa9","slug":"bihar-locals-took-a-pregnant-woman-and-her-mother-on-a-makeshift-boat-made-of-tyre-tube","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहारः बाढ़ से हाहाकार, लोगों ने गर्भवती महिला को ट्यूब पर बैठाकर पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहारः बाढ़ से हाहाकार, लोगों ने गर्भवती महिला को ट्यूब पर बैठाकर पहुंचाया अस्पताल
Tue, 21 Jul 2020 05:50 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 21 Jul 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
बिहार में बाढ़
- फोटो : ANI
बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हालात गंभीर हो गए हैं। कई इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। राज्य की कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ से सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी और पश्चिमी चम्पारण के कई गांव प्रभावित हुए हैं। लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन
पानी इतना भर गया है कि लोगों का आना जाना तक मुश्किल हो गया है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि बाढ़ से प्रभावित इलाके में गांव वालों ने कैसे एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
#WATCH Bihar: Locals took a pregnant woman & her mother on a makeshift boat, made of tyre tube & wooden planks, from a flooded village, Ashara, to Primary Health Centre in Kewti, Darbhanga today. pic.twitter.com/4w9lOt9qRN
— ANI (@ANI) July 21, 2020
दरअसल, मामला बिहार के दरभंगा जिले के आशरा केवटी गांव का है, जहां गांव वालों ने एक गर्भवती महिला और उसकी मां को ट्यूब पर बैठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।