फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BIHAR: LJP leader's son was shot by RJD leader in Aurangabad, referred in critical condition

BIHAR: औरंगाबाद में राजद नेता की चलाई गोली लोजपा नेता के बेटे को लगी, गंभीर हालत में गया रेफर

Thu, 22 Dec 2022 05:22 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Thu, 22 Dec 2022 05:22 PM IST
सार

औरंगाबाद में एक राजद नेता ने लाइसेंसी पिस्टल से हवा में फायरिंग की, जिसकी गोली छत पर खड़े लोजपा नेता के बेटे को लग गई। गंभीर रूप से घायल युवक को लोग सदर अस्पताल ले गए। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
BIHAR: LJP leader's son was shot by RJD leader in Aurangabad, referred in critical condition
लोजपा नेता के बेटे को गंभीर हालत में औरंगाबाद से गया रेफर किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद में एक राजद नेता ने विवाद होने पर लाइसेंसी पिस्टल से हवा में फायरिंग कर दी। गोली छत पर खड़े लोजपा नेता के बेटे को लग गई। गंभीर रूप से घायल युवक को लोग आननफानन में औरंगाबाद सदर अस्पताल ले गए। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना गुरुवार को मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज में हुई। मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज निवासी ईंट भट्ठा संचालक अमरजीत मेहता शिवगंज में ही राजद नेता मुरारी सोनी से ईंट का एक लाख दस हजार रुपए बकाया मांगने उसके घर पर गए थे। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद होने के बाद यह घटना हुई। 

विज्ञापन


20 साल का रितेश गंभीर रूप से घायल
ईंट भट्ठा संचालक ने बताया कि बकाया रकम मांगने पर मुरारी भड़क गया और कहा कि कोई बकाया नहीं है। ईंट तुमने पंचायत सरकार भवन निर्माण में दिया है, जिसका मालिक मुखिया है, उसी से पैसा मांगो। इस पर उसने कहा कि पंचायत सरकार भवन के लिए ईंट आप ही ने मंगवाया था। अपना घर बनाने के लिए भी ईंट ले गए हैं। मेरा 1 लाख 10 हजार का बकाया निकलता है। इसे लेकर ही बहस होने पर राजद नेता मुरारी ने पास से पड़ा डंडा उठाकर उसके सिर पर दे मारा। इससे सिर फट गया। इसपर भी मुरारी शांत नहीं हुआ और अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। गोली पास में खड़े एक युवक को जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने से घायल हुआ युवक रितेश राज (20) शिवगंज के ही लोजपा नेता संतोष साव उर्फ कारू का पुत्र बताया जाता है। 
विज्ञापन


लाइसेंसी रिवाल्वर से नेता ने चलाई गोली
गोली लगने के बाद युवक को आननफानन में स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर रहे उपाधीक्षक डॉ. सुनील कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया रेफर कर दिया। घायल युवक के पिता ने बताया कि राजद नेता द्वारा लाइसेंसी पिस्टल से चलाई गई गोली उनके बेटे को लगी है। मामले की जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचे औरंगाबाद नगर थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण ने घायल व उसके पिता का बयान लिया है। आरोपी राजद नेता फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार राजद नेता की गिरफ्तारी के लिए प्रयास
औरंगाबाद की एएसपी-सह-एसडीपीओ स्वीटी सेहरावत ने बताया कि शिवगंज में दो पक्षों के बीच कुछ विवाद चल रहा था। विवाद में एक पक्ष ने हवाई फायरिंग की। छत पर खड़े रितेश नाम के एक लड़के को गोली लगी है। उसे बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया रेफर किया गया है। आगे घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मदनपुर पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही गोली चलाने वाले को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed