{"_id":"67a9ae41cae32e57770d6635","slug":"bihar-liquor-smuggling-in-patna-container-came-to-patna-from-haryana-sanitary-pads-bihar-police-liquor-ban-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : सेनेटरी पैड की खेप में भी तस्करी! हरियाणा से आए कंटेनर की जांच कर पटना पुलिस ने किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : सेनेटरी पैड की खेप में भी तस्करी! हरियाणा से आए कंटेनर की जांच कर पटना पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Mon, 10 Feb 2025 01:14 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:14 PM IST
सार
Patna Police: गर्दनीबाग थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस को शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इसी के आधार पर छापेमारी गई है। शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। कंटेनर को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में शराबबंदी के बावजूद भी शराब तस्कर शराब की तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। आये दिन किसी न किसी तरीके से माफिया तस्करी में लगे रहे हैं। कुछ बच निकलते हैं तो कुछ पुलिस के हत्थे चढ़ जाते हैं। इसी कड़ी में गर्दनीबाग थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक बड़े कंटेनर में शराब लाई जा रही है। सूचना मिलते ही गर्दनीबाग थाना की पुलिस ने गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के बाइपास इलाके से हरियाणा नंबर एक कंटेनर को जब्त किया है। पुलिस ने जब कंटेनर खुलवाया तो दंग रह गई। इसमें सेनेटरी पैड की खेप भरी हुई थी। जांच करने पर पता चला कि सेनेटरी पैड की खेप के बीच 70 बोतल शराब छिपाई गई है। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया। हालांकि, इस दौरान शराब तस्कर फरार हो गए हैं।
शराब तस्कर को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा
पुलिस का दावा है कि फरार शराब तस्कर को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फ़िलहाल जब्त वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक के ऊपर केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी गई है। गर्दनीबाग थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस को शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इसी के आधार पर छापेमारी गई है। सैनेटरी पैड की आड़ में तस्करी की जा रही थी। कंटेनर को जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।