फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Liquor from Haryana reached Muzaffarpur by courier, Excise police arrested two businessmen with liquor

Bihar: हरियाणा से मुजफ्फरपुर पहुंची शराब, होम डिलीवरी देने जा रहे थे तस्कर; पुलिस ने 5 तस्करों को पकड़ा

Mon, 10 Apr 2023 05:30 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 10 Apr 2023 05:30 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर की उत्पाद पुलिस ने शहर के एक ऑनलाइन कूरियर कंपनी में छापेमारी कर हरियाणा से भेजे गये शराब को जब्त किया है। साथ ही डिलीवरी लेने पहुंचे 5 कारोबारियों को भी पुलिस ने डिलीवरी लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Bihar: Liquor from Haryana reached Muzaffarpur by courier, Excise police arrested two businessmen with liquor
5 तस्कर पकड़े गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर की उत्पाद पुलिस ने शहर के एक ऑनलाइन कूरियर कंपनी में छापेमारी कर हरियाणा से भेजे गये शराब को जब्त किया है। साथ ही डिलीवरी लेने पहुंचे 5 कारोबारियों को भी पुलिस ने डिलीवरी लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामला नगर थाना क्षेत्र के मझौलिया की है। पुलिस ने मौके से डिलेवरी किए गए 24 कार्टन शराब भी जब्त किए हैं। दो शिपमेंट में खेप भेजी गई थी। एक शिपमेंट शहर के अहियापुर थाना क्षेत्र स्तिथ शेखपुरा ढाब में डिलीवरी देनी थी। दूसरी समस्तीपुर में डिलीवरी देनी थी।

विज्ञापन


कुरियर के माध्यम से शहर में मंगवाई जा रही थी शराब
उत्पाद पुलिस के अनुसार उन्हें कई दिनों से यह गुप्त सूचना मिल रही थी कि शहर में बढ़ते पुलिसिया दबिश के कारण शराब माफिया अब शहर में कूरियर के माध्यम से शराब मंगवा रहे हैं जिससे किसी को कोई शक न हो। सूचना के आधार पर उत्पाद पुलिस सादे लिबास में कुरियर कंपनी के अंदर और बाहर बैठ गई।
विज्ञापन


दो टीम बनाकर पुलिस ने की घेराबंदी
उत्पाद पुलिस ने शराब माफियाओं को रंगे हाथ पकड़ने के लिए दो अलग अलग टीमों का गठन किया। सूचना के मुताबिक देर रात एक टीम मझौलिया स्थित ऑनलाइन कूरियर कंपनी के अंदर गई। दूसरी टीम बाहर ही घात लगाकर बैठ रही लगी। समय का इंतजार करते हुए निश्चित समय पर दो कारोबारी डिलीवरी लेने वहां पहुंचे। उन दोनों ने जैसे ही सामान का डिलीवरी लिया अंदर बैठी पुलिस ने डिलीवरी लेने आए दोनों युवकों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा से मंगवाई जा रही थी शराब
इस मामले में उत्पाद इंस्पेक्टर कुमार अभिनव ने बताया कि ऑनलाइन कूरियर के माध्यम से हरियाणा से आई 24 कार्टन शराब की खेप पकड़ी गई है। डिलीवरी लेने आए दो कारोबारियों को पुलिस ने डिलीवरी लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। फिलहाल गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों से उत्पाद थाने में गहन पूछताछ की जा रही है। यह खेप कब से और कहां से ऑर्डर किया जा रहा था। इन सब बातों की जानकारी ली जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed