फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Leopard-like fishing cat stuck in stalks on banana tree; Forest Department team did the rescue

Bihar : केले के पेड़ पर डंठलों में फंसा तेंदुआ जैसा दिखने वाला फिशिंग कैट; चीखने लगे बच्चे, मगर नुकसान नहीं

Tue, 20 Jun 2023 06:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 20 Jun 2023 06:23 PM IST
सार

बिहार में तेंदुआ जैसा दिखने वाला फिशिंग कैट जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके में आ गया। बगीचे में खेल रहे बच्चों की नजर जब उसपर पड़ी तो गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों के सूचना पर वन विभाग की टीम वहां पहुंची और फिशिंग कैट को रेस्क्यू कर लिया।

विज्ञापन
Bihar: Leopard-like fishing cat stuck in stalks on banana tree; Forest Department team did the rescue
तेंदुआ जैसा दिखने वाला फिशिंग कैट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में एक फिशिंग कैट जंगल से निकलकर घूमते हुए रिहायशी इलाके में आ गया है। बगीचे में खेल रहे बच्चों की नजर जब फिशिंग कैट पर पड़ी तो गांव में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। फिशिंग कैट को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और वीडियो बनाने लगे। घटना नौतन थाना क्षेत्र के जमुनिया पंचायत की है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम वहां पहुंची और फिशिंग कैट को रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया।

विज्ञापन


जंगल से निकल रिहायशी इलाका में पहुंचा फिशिंग कैट नौतन के जमुनिया पंचायत के वार्ड नंबर दस निवासी सरपंच कैमूल्लाह अंसारी ने बताया कि उनके बगीचा स्थित केले के पेड़ पर मंगलवार की दोपहर को फिशिंग कैट को देख ग्रामीणों में अफरातफरी का माहौल हो गया। ग्रामीणों के सूचना पर पहुंचे जमुनिया पंचायत के मुखिया बंसत साह ने घटना की जानकारी वन विभाग और पुलिस अधिकारी को दिया। इधर मुखिया की सूचना पर बेतिया वन प्रमंडल के अधिकारी एवं कर्मी पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद फिशिंग कैट को रेस्क्यू किया।
विज्ञापन


बगीचे में खेल रहे बच्चों ने देख ग्रामीणों को दी सूचना
फिशिंग कैट से ग्रामीणों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है। मुखिया बंसत साह का कहना है कि बगीचे में खेल रहे बच्चों की नजर अचानक केले के पेड़ पर पड़ी। जिसके बाद बच्चों ने फिशिंग कैट को देखकर शोरगुल करने लगे। बच्चों को हल्ला करने पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण वहां जुट गए और  घटना की जानकारी मुखिया को दिए। सूचना मिलने पर मुखिया भी वहां पहुंचे और इस बात की जानकारी उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां है इनका निवास 
 फिशिंग कैट मुहाना, बाढ़ के मैदानों और अंतर्देशीय मीठे जल के आवासों में प्रचुर मात्रा में पाई जाती हैं। पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में सुंदरवन के अलावा फिशिंग कैट ओडिशा में चिल्का लैगून एवं आसपास की आर्द्रभूमि, आंध्र प्रदेश में कोरिंगा तथा कृष्णा मैंग्रोव में यह निवास करती हैं।


क्या कहते हैं डीएफओ
 बेतिया वन प्रमंडल के डीएफओ प्रदूम्न गौरव का कहना है कि तेंदुए दिखने के सूचना पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मियों को रेस्क्यू के लिए भेजा गया था।  टीम जब वहां पहुंची तो उस जीव की पहचान फिशिंग कैट के रूप में की गई। फिलहाल उसे रेस्क्यू कर उदयपुर जंगल में छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed