फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Legislature Session: BJP's ruckus in both houses, demand to make the report of EBC-OBC commission public

बिहार विधानमंडल सत्र: दोनों सदनों में BJP का हंगामा, EBC- OBC आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

Mon, 13 Mar 2023 04:19 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 13 Mar 2023 04:19 PM IST
सार

Bihar:विधानसभा सत्र की सातवें बैठक की शुरूआत से आशंका था कि आशंका थी कि सीबीआई और ईडी की राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के परिवार से हो रही पूछताछ को लेकर सत्ताधारी राजद विधायकों का हंगामा होगा, लेकिन बवाल विपक्ष ने शुरू किया। 

विज्ञापन
Bihar Legislature Session: BJP's ruckus in both houses, demand to make the report of EBC-OBC commission public
बिहार विधानमंडल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा सत्र की सातवें बैठक की शुरूआत से आशंका था कि आशंका थी कि सीबीआई और ईडी की राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के परिवार से हो रही पूछताछ को लेकर सत्ताधारी राजद विधायकों का हंगामा होगा, लेकिन बवाल विपक्ष ने शुरू किया। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने उन्हीं मीडिया रिपोर्टों के हवाले से तमिलनाडु हिंसा का मामला उठाया और कहा कि सरकार को सदन में इसपर वक्तव्य देना होगा। विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी उन्हें पूरक प्रश्न पूछने के लिए कहते रहे, लेकिन विजय सिन्हा तमिलनाडु केस को लेकर राज्य सरकार को घेरते हुए तेज आवाज में बोलते रहे। इस बीच, भाई वीरेंद्र ने मांग उठाई कि राज्य में सीबीआई-ईडी आदि की जांच के लिए राज्य सरकार से अनुमति का प्रावधान किया जाए।

विज्ञापन


अपराध के सवाल पर विपक्ष का हंगामा
जो लोग धर्म मानते हैं, वह भी मंदिर से मूर्ति चोरी हो जाती है। ब्रिटेन, अमेरिका में भी अपराध होते हैं। मुख्यमंत्री भी कई बार कह चुके हैं कि हर आदमी ठीक नहीं हो सकता है।….गृह मंत्री के तौर पर मंत्री विजेंद्र यादव ने यह जवाब दिया तो विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे। विपक्षी सदस्यों ने कहा कि अपराध पर यह जवाब किसी हालत में स्वीकार्य नहीं है। BJP के MLC ने प्रजापति हत्याकांड और जेठूली कांड की न्यायिक जांच कराने की मांग की। 
विज्ञापन


विधान परिषद में भी जमकर हंगामा
इधर, विधान परिषद में भी विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। विधान परिषद का कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी की। BJP के सभी MLC ने एक साथ हंगामा करने लगे। उनकी मांग थी कि EBC और OBC आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। MLC प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि  EBC और OBC कमेटी गठित कर नगर निकाय चुनाव में आरक्षण दिया गया। राज्य सरकार पहले तो चुनाव कराया इसके बाद उसकी रिपोर्ट भी अब तक सार्वजनिक नहीं की गई। सुप्रीम कोर्ट इसको लेकर कई बार बिहार सरकार को निर्देश दे चुकी है कि रिपोर्ट सार्वजनिक करें लेकिन बिहार सरकार इसपर ध्यान नहीं दे रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed