{"_id":"5a5c18814f1c1b67268b4734","slug":"bihar-leader-and-former-centeral-minister-raghunath-jha-passes-away-at-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू के करीबी और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा का 78 साल की उम्र निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू के करीबी और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा का 78 साल की उम्र निधन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Mon, 15 Jan 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के जाने माने नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा का 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में देर रात रघुनाथ ने अपनी आखरी सांसें ली। बिहार की राजनीति में प्रमुख हस्ती से पहचाने जाने वाले रघुनाथ का संसदीय जीवन 37 वर्षों का रहा।
विज्ञापन
खास बात है कि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीम लालू प्रसाद यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने में भी रघुनाथ ने अहम भूमिका निभाई थी। इतना ही नहीं उन्होंने 1990 में मुख्यमंत्री पद के दावेदारी के साथ चुनाव भी लड़ा था।
विज्ञापन
Former Union minister Raghunath Jha passed away at Delhi's Ram Manohar Lohia Hospital last night.
— ANI (@ANI) January 15, 2018
रघुनाथ शिवहर से छह बार विधायक रहे, साथ ही गोपालगंज और बेतिया से दो बार सांसद भी रहे। बिहार सरकार के कई विभागों में मंत्री रहे रघुनाथ मनमोहन सरकार के समय में भारी उद्योग राज्य मंत्री भी रहे थे। झा जनता दल के गठन के बाद उसके प्रथम प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ सजपा ओर समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे थे।
विज्ञापन
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने हाल ही में झा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने लालू यादव को जमीन देकर मंत्री पद हासिल किया था।