फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Lawyers beat up bike thief in Siwan court premises

Bihar: सीवान में गजब किया वकीलों ने, बाइक चोर को पकड़ा और कोर्ट परिसर में कपड़े उतारकर पीटा

Thu, 09 Feb 2023 04:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 09 Feb 2023 04:23 PM IST
सार

बिहार के सीवान जिले में वकीलों ने एक गजब का काम कर डाला। दरअसल, वकील कानून के जरिए दूसरों का मामला सुलझाते हैं, लेकिन यहां उल्टा ही हो गया। एक युवक की पिटाई करके कानून के पचड़े में फंस गए।
 

विज्ञापन
Bihar Lawyers beat up bike thief in Siwan court premises
बाइक चोर को पकड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीवान जिले में वकीलों ने सिविल कोर्ट परिसर में ही एक युवक की पिटाई कर डाली। दरअसल, युवक को वकीलों ने बाइक चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। ऐसे में बिना कुछ समझे ही युवक की पिटाई कर दी। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि कानून के जरिए दूसरों की मदद करने वाले वकील खुद ही कानून हाथ में ले लिए।

विज्ञापन


बता दें कि चोरी की यह घटना सीवान महादेवा थाना एरिया के तहत आने वाले सिविल कोर्ट परिसर की है। बाइक चोरी करते हुए वकीलों ने युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया था। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई और कोर्ट परिसर में ही युवक की पिटाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं युवक को कपड़े भी फाड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को थाने पर ले गई। युवक नगर थाना एरिया के तहत आने वाले मेलश्वरी चौक का है, जिसका नाम आकाश कुमार है।
विज्ञापन


वकीलों का कहना है कि इससे पहले भी युवक यहां से कई बार बाइक चोरी कर चुका है। इकता ही नहीं युवक मोबाइल भी चोरी किया है। ऐसे में युवक की इस हरकत से वकील भी गुस्से में थे और युवक को दोबारा चोरी करते हुए पकड़े जाने पर पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed